May 08, 2025
Credit: iStock
भारत में पिछले कुछ समय में इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। मार्केट में अलग अलग तरह के पास्ता मिलते हैं। जिनमें रेड और व्हाइट सॉस पास्ता सबसे ज्यादा फेमस है।
Credit: iStock
कई बार व्हाइट सॉस पास्ता खाने की क्रेविंग होती है और बाहर जाने का मन नहीं होता है तो लोग इसे घर पर बनाना चाहते हैं।
Credit: iStock
ऐसे में अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसे व्हाइट सॉस पास्ता बनाना चाहते हैं तो नोट कर लें रेसिपी।
Credit: iStock
पास्ता, दूध, रेड चिली फ्लेक्स, ओरिगेनो, प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कार्न, नमक स्वादानुसार, मक्खन, मैदा, काली मिर्च।
Credit: iStock
सबसे पहले पास्ता लें और उसे उबाल लें। उबालने के तुरंत बाद उसे ठंडे पानी से धो लें ताकि वो आपस में ना चिपकें।
Credit: iStock
अब एक पैन में सब्जियों को बटर में स्टिर फ्राई करें और अलग रख दें। इसके बाद पैन में बटर डालें और उसमें थोड़ी मैदा डालें और अच्छे से चलाएं।
Credit: iStock
जब बटर और मैदा अच्छे से पक जाए तो उसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालें। इसके साथ ही दूध को अच्छे से चलाते रहें ताकि गांठें ना पड़े। जब दूध गाढ़ा होने लगे तो उसमें भुनी हुई सब्जियां और उबला हुए स्वीट कॉर्न डालें। अब उसमें बाकी सभी मसाले भी डालें और अच्छे से पकाएं।
Credit: iStock
इसके बाद व्हाइट सॉस तैयार है। उसमें पास्ता डालें और अच्छे से चलाएं। अब इसे गरमा-गरम प्लेट पर सर्व करें और इसका लुत्फ उठाएं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स