May 06, 2025

मां पर 10 मशहूर शेर: मुझ को अपनी मां की मैली ओढ़नी अच्छी लगी

Suneet Singh

​चलती फिरती हुई आंखों से अज़ां देखी है, मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है​

- मुनव्वर राना

Credit: Pexels

​एक मुद्दत से मिरी मां नहीं सोई 'ताबिश', मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है​​



​- अब्बास ताबिश


Credit: Pexels

​दुआ को हात उठाते हुए लरज़ता हूं, कभी दुआ नहीं मांगी थी मां के होते हुए​​



​- इफ़्तिख़ार आरिफ़


Credit: Pexels

​इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है, मां बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है​​



​- मुनव्वर राना


Credit: Pexels

You may also like

पके आम और दूध से बनाएं ठंडी-ठंडी आइसक्री...
कौवे से सीखें जीवन के ये गुण, सफलता के ल...

​मुनव्वर मां के आगे यूं कभी खुल कर नहीं रोना, जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती​​



​- मुनव्वर राना


Credit: Pexels

​मां की आग़ोश में कल मौत की आग़ोश में आज, हम को दुनिया में ये दो वक़्त सुहाने से मिले​​



​- कैफ़ भोपाली


Credit: Pexels

​मुद्दतों ब'अद मयस्सर हुआ मां का आंचल, मुद्दतों ब'अद हमें नींद सुहानी आई​​



​- इक़बाल अशहर


Credit: Pexels

​किताबों से निकल तितलियां गजलें सुनाती हैं, टिफिन रखती है मेरी मां तो बस्ता मुस्कुराता है​​



​- सिराज फ़ैसल ख़ान


Credit: Pexels

​कल अपने-आप को देखा था मां की आंखों में, ये आईना हमें बूढ़ा नहीं बताता है​



​- मुनव्वर राना


Credit: Pexels

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पके आम और दूध से बनाएं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम, देखें MANGO ICECREAM की सिंपल और Easy Recipe

ऐसी और स्टोरीज देखें