May 20, 2025
शहद एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो फटे होंठों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए थोड़ा सा शहद अपनी उंगली पर लें और इसे अपने होंठों पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
Credit: iStock
यह होंठों को गहराई से नमी प्रदान करता है और उन्हें फटने से बचाता है। रात को सोने से पहले थोड़ा सा घी अपने होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें।
Credit: iStock
एलोवेरा में हीलिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर लगाएं। यह उन्हें ठंडक पहुंचाएगा और फटने से बचाएगा।
Credit: iStock
नारियल तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह फटे और सूखे होंठों को आराम पहुंचाता है। दिन में 2-3 बार नारियल तेल अपने होंठों पर लगाएं।
Credit: iStock
खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो होंठों को हाइड्रेटेड रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए खीरे का एक पतला टुकड़ा लें और इसे धीरे-धीरे अपने होंठों पर रगड़ें।
Credit: iStock
गुलाब जल और ग्लिसरीन का मिश्रण होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ग्लिसरीन होंठों को नमी प्रदान करता है और गुलाब जल उन्हें मुलायम बनाता है।
Credit: iStock
जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो होंठों को पोषण देता है और उन्हें मुलायम बनाए रखता है।
Credit: iStock
दूध की मलाई में नेचुरल फैट होती है जो होंठों को नमी प्रदान करती है और उन्हें फटने से बचाती है।
Credit: iStock
बाहरी देखभाल के साथ-साथ अंदर से हाइड्रेटेड रहना भी बहुत जरूरी है। गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपके होंठ और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स