Jan 12, 2026
पीले रंग की ये लखनवी वर्क वाली गोल गले की कुर्ती मकर संक्रांति पर खूब सुंदर लुक देगी। इस अनारकली कुर्ती को आप स्ट्रेट पैंट्स के साथ पहन सकती हैं।
Credit: Instagram
वेलवेट की शॉर्ट कुर्ती और शरारा का डिजाइन भी बहुत ही प्यारा है। इसका नेट के दुपट्टे के साथ तो लुक एकदम खिलकर आ रहा है।
Credit: Instagram
लॉन्ग बनारसी कुर्ती का लुक भी त्योहार पर बेहद प्यारा लगेगा। स्कर्ट के साथ आप भी इसे पहने।
Credit: Instagram
गोटा पत्ती वर्क की कुर्ती का लुक भी बेहद प्यारा लग रहा है। कंट्रास्ट वर्क वाली कुर्ती के साथ पटियाला सलवार का ऐसा डिजाइन भी यूनिक लगा।
Credit: Instagram
लहरिया वर्क की कुर्ती के साथ कंट्रास्ट चटक गुलाबी रंग की सलवार तो बहुत ही गजब लग रही है।
Credit: Instagram
सरसों पीले रंग की ये स्ट्रेट कुर्ती और चूड़ीदार सलवार का लुक भी बहुत ही सिंपल और सुंदर लग रहा है। संक्रांति पर आप इसको जॉर्जेट के दुपट्टे के साथ पहने।
Credit: Instagram
मिरर वर्क वाली इस कुर्ती का तो जवाब ही नहीं है। शरारा के साथ आप भी इस लेमन येलो यूनिक सी सलवार कुर्ती को स्टाइल करें।
Credit: Instagram
हॉल्टर नेक वाली ये सितारा वर्क शॉर्ट कुर्ती और शरारा सलवार भी बहुत ही प्यारा लुक दे रही है।
Credit: Instagram
पीले रंग की ये बटन नेकलाइन वाली कुर्ती और उसपर किया हुआ सीक्वेन का काम बहुत ही बढ़िया लग रहा है। इस कुर्ती को ट्रेंडी सिगरेट पैंट्स के साथ पहने।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स