Dec 19, 2024

2024 में ही मिले ये कमाल के किचन हैक्‍स, जुगाड़ ऐसे कि दादी-मम्मी को भी लगेगा झटका

Medha Chawla

​बिना बेलन के बनाएं पूरियां​

पूरियां खानी है और बेलन नहीं है, तो आटे के छोटे लोई को पार्चमेंट पेपर के नीचे रखकर प्लेट या थाली से दबा दें। हर बार गोल पूरी मिलेगी।

Credit: Canva

​कैसे भरें बोतल में तेल​

पैकेट से बोतल में तेल भरते समय कुछ तेल बाहर गिर जाता है, तो अगली बार चम्मच का सहारा लें। बोतल में चम्मच डालकर, चम्मच को टार्गेट करके तोल डालें।

Credit: Canva

​सब्जी से निकालें एक्स्ट्रा तेल​

सब्जी पकाने के बाद उसके ऊपर तैरते तेल को देखकर चिंता होती है, तो कोई बात नहीं। पकाने के बाद सब्जी के बीच में एक छोटी कटोरी रखकर दबा दें। उस गड्ढे में एक्स्ट्रा तेल भर जाएगा, इसे चम्मच से अलग कर लें।

Credit: Canva

​लहसुन छीलना हुआ आसान​

आसानी से लहसुन छीलने के लिए, इसकी गांठ से जड़ वाले हिस्से को गहराई से अलग कर लें। लहसुन के छिलके आसानी से उतर जाएंगे।

Credit: Canva

You may also like

इंडियन क्रिकेट टीम में सबके है इतने Cute...
चिर यौवन के लिए करिए राजाओं वाले काम, घर...

​केले ज्यादा पकने से बचाएं​

पके हुए केले को की मियाद 2-3 दिन से ज्यादा नहीं होती, लेकिन आप इसे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए केले की डंडी पर पेपर टॉवेल और फॉइल लपेट दें।

Credit: Canva

​आसानी से छानें आटा​

बिना आटा फैलाए उसे छानने के लिए, आटे को एक कटोरे में रखकर कटोरे को छलनी पर औंधा करें, फिर कटोरे को हिलाकर बिना बाहर गिराए आटा छान लें।

Credit: Canva

​करी पत्तों को रखें फ्रेश​

महीनों तक कढ़ी पत्तों को फ्रेश रखने के लिए, पत्तों को आइस क्यूब ट्रे में रखकर इन्हें जमा दें।

Credit: Canva

​बिना फ्रिज पानी करें ठंडा​

पानी ठंडा करना हो तो प्लास्टिक की बोतल पर गीला कपड़ा लपेटकर उसे हवा में रख दें। थोड़ी देर में पानी ठंडा हो जाएगा।

Credit: Canva

​मशरूम को बनाएं करारा​

इसके लिए पकाने से पहले मशरूम को गरम तवे पर सेंक लें। इससे इसका पानी उड़ जाएगा और मशरूम ढीले नहीं होंगे।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इंडियन क्रिकेट टीम में सबके है इतने Cute Nicknames, अकाय-सारा के पापा का तो है सबसे प्यारा

ऐसी और स्टोरीज देखें