1 कप दूध और 2 छुहारे से बनाएं ये टेस्टी हलवा, खून की कमी होगी दूर, शरीर रहेगा अंदर से गर्म

Srishti

Nov 26, 2025

​सामग्री​

छुहारे का हलवा बनाने के लिए आपको छुहारा, दूध, घी, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और केसर चाहिए होगा।

Credit: canva

​पहला स्टेप​

छुहारा बनाने के लिए सबसे पहले छुहारे को धोकर 15 मिनट पानी में भिगो दें। फिर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।

Credit: canva

​दूसरा स्टेप​

एक कढ़ाई में 2 कप दूध डालकर उबालें। दूध को अच्छे से उबालकर उसमें केसर डाल सकते हैं।

Credit: canva

​तीसरा स्टेप​

अब इसके बाद एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गरम करें।

Credit: canva

You may also like

89 की उम्र तक जिंदादिली से जिए धर्मेंद्र...
​सर्दियों में एकदम बेस्ट लगती हैं ये वाल...

​चौथा स्टेप​

घी गरम होने पर उसमें कटा हुआ छुहारा डालकर उसे हल्का सा भूनें।

Credit: canva

​पांचवा स्टेप​

अब उसमें उबला हुआ दूध डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर 5-6 मिनट तक उबालने दें।

Credit: canva

​शक्कर और इलायची​

दूध में शक्कर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। शक्कर घुलने तक पकने दें।

Credit: canva

​ड्राई फ्रूट्स​

अब ड्राई फ्रूट्स डालकर हलवे को मिक्स करें और 7 मिनट तक पकने दे, जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए।

Credit: canva

​सर्व करें​

हलवा तैयार है। आप इसे गर्मागर्म सर्व करें। ऊपर से कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 89 की उम्र तक जिंदादिली से जिए धर्मेंद्र, ये हैं उनके जीने के बड़े सबक

ऐसी और स्टोरीज देखें