Jun 12, 2026

​सिर्फ तेल लगाने से नहीं बढ़ेंगे बाल! देखें लंबे घने बालों के लिए कौनसे विटामिन जरूरी

Avni Bagrola

​बायोटिन (Vitamin B7)​

बायोटिन को हेयर ग्रोथ के लिए सबसे लोकप्रिय विटामिन माना जाता है। इसकी कमी होने पर बाल कमजोर और टूटने लग सकते हैं।

Credit: Canva

​विटामिन D​

विटामिन D बालों की जड़ों को सपोर्ट करने में मदद करता है। इसकी कमी कई लोगों में हेयर फॉल से जुड़ी देखी गई है।

Credit: Canva

​विटामिन B12​

यह विटामिन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे बालों तक पोषण पहुंचता है।

Credit: Canva

​विटामिन E​

विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

Credit: Canva

You may also like

गर्मियों के लिए 9 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स, ...
गर्मी में सुकून भरी ठंडक देंगे ये देसी ड...

​ विटामिन C​

यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है।

Credit: Canva

​फोलिक एसिड (Vitamin B9)​

फोलिक एसिड नए सेल्स बनाने में मदद करता है, जो बालों की सेहत के लिए जरूरी है।

Credit: Canva

​विटामिन A​

यह स्कैल्प में नेचुरल तेल बनाने में मदद करता है, जिससे बाल रूखे नहीं लगते। हालांकि इसकी अधिक मात्रा नुकसान भी पहुंचा सकती है।

Credit: Canva

​आयरन और जिंक भी जरूरी​

ये विटामिन नहीं हैं, लेकिन बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व माने जाते हैं।

Credit: Canva

​संतुलित डाइट सबसे जरूरी​

कोई एक विटामिन जादू नहीं कर सकता। लंबे और स्वस्थ बालों के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गर्मियों के लिए 9 बेस्ट लिपस्टिक शेड्स, एक भी लगा ली तो हो जाएगी तारीफ

ऐसी और स्टोरीज देखें