PM मोदी को बुलाने निकला कपूर परिवार, भाभी आलिया संग ननद करीना का भी दिखा संस्‍कारी अवतार

Srishti

Dec 10, 2024

​राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी​

राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है, जिसमें पीएम मोदी को बुलाने के लिए पूरा कपूर परिवार दिल्ली जा रहा है।

Credit: instagram

खुशी कपूर लहंगा डिजाइन्स

​लाल साड़ी में आलिया ​

कपूर परिवार की बहू आलिया भट्ट भी परिवार के साथ नजर आईं। यहां आलिया की लाल साड़ी खूब चर्चा में रही, जिसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था।

Credit: instagram

​अकेली नहीं थीं आलिया ​

आलिया एयरपोर्ट पर अकेली नहीं थीं। उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर भी पोज देते दिखे। जहां आलिया खूबसूरत साड़ी में हैं तो वहीं रणबीर भी ब्लैक सूट-पैंट में कमाल नजर आ रहे हैं।

Credit: instagram

​सिंपल मेकअप और बंधे बाल​

आलिया ने इस साड़ी के साथ जूलरी के नाम पर सिर्फ एक इयररिंग पहनी। मिनिमल मेकअप में राहा की मम्मी का रूप खूब निखरकर आ रहा था। वहीं, मेसी बन उन्हें चांद सा खूबसूरत दिखा रहा था।

Credit: instagram

You may also like

नन्हें शहजादे के लिए बेस्ट रहेंगे ये यून...
44 में भी 24 जैसी जवान हैं श्‍वेता तिवार...

​राहा को किया मिस?​

हालांकि, इन तस्वीरों में फैंस आलिया-रणबीर की क्यूट सी बेटी राहा को जरूर मिस कर रहे हैं। वो कहीं नजर नहीं आ रही हैं।

Credit: instagram

​करीना कपूर का लाल सूट ​

भाभी आलिया की तरह ही करीना कपूर ने भी पीएम से मिलने के लिए काफी संस्कारी लुक लिया। यहां फ्लोरल प्रिंट वाले चटक लाल सूट में बेबो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Credit: instagram

​सैफ का स्वैग​

करीना के शौहर सैफ अली खान भी पीएम से मुलाकात करने आ जा रहे हैं।छोटे नवाब का लुक भी देखने लायक है। उनके नेहरू जैकेट ने लोगों को ध्यान अपनी ओर खिंचा।

Credit: instagram

​करिश्मा का गोल्डन सूट​

आलिया भट्ट की बड़ी ननद करिश्मा कपूर ने इस दौरान ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना। इस सूट पर गोल्डन बॉर्डर और चुनरी पर गोल्डन डॉट प्रिंट्स दिखे, जो लुक को और सुंदर दिखाने का काम कर रहे हैं।

Credit: instagram

​साल ने भी दिया पूरा साथ ​

आलिया की सास ने भी ट्रेडिशनल ट्विनिंग में अपनी बेटी और बहू का पूरा साथ दिया। नीतू कपूर भी गोल्डन बॉर्डर वाले सूट में नजर आईं।

Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: नन्हें शहजादे के लिए बेस्ट रहेंगे ये यूनिक नाम, देखें Cute Baby Boy Names

ऐसी और स्टोरीज देखें