Aug 01, 2024

'पीछे-पीछे आएगा पैसा, नहीं होगी धन की कमी..', जया किशोरी ने बता दिया अमीरी का मूलमंत्र

Suneet Singh

​जया किशोरी ​

जया किशोरी जानी मानी मोटिवेशनल और स्पीरिचुअल गुरु हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

Credit: Instagram

क्या खाते हैं PM मोदी के कमांडो

​खुद चलकर आएगा पैसा​

जया किशोरी ने अपने कार्यक्रमों में बताया है कि व्यक्ति में कौन से गुण होने पर धन खुद ब खुद पीछे पीछे चले आता है।


Credit: Instagram

​विनम्र बनें​

जया किशोरी कहती हैं कि विद्या वही अच्छी जो आपको विनम्र बनाए। ज्ञान, विद्या या कोई कला यदि सीखने से आपके अंदर अहंकार आ जाए तो वो कला, ज्ञान या विद्या किसी काम की नहीं।

Credit: Instagram

​अच्छे पात्र बनें​

'ऐसी विद्या आपको भले ही आगे बढ़ा दे लेकिन एक व्यक्ति के अनुसार आप कभी भी एक अच्छे पात्र नहीं बन पाएंगे।'

Credit: Instagram

You may also like

एयर होस्टेस को फ्लाइट में मिलता है ऐसा ख...
ड्रायर-तौलिए से नहीं इस चीज से बाल सुखात...

​सफलता​

'अच्छे पात्र नहीं बनोगे तो लंबी सफलता कभी नहीं मिलेगी हालांकि कुछ समय की सफलता मिल सकती है। लेकिन जीवन भर की सफलता आपको कभी नहीं मिलेगी।'

Credit: Instagram

​सही विद्या​

तो विद्या वही अच्छी जो आपको विनम्र बनाए। विनम्र होंगे तो आप अच्छे पात्र बनेंगे। इससे आप अच्छे व्यक्ति बनेंगे और हर चीज सोच समझकर करेंगे। दूसरों को सुनेंगे और आपके मन में दया होगी।

Credit: Instagram

​पीछे आएगा पैसा​

'अच्छे पात्र होंगे तो धन अपने आप आपके पीछे आएगा। धन के पीछे भागोगे तो गलत पात्र बन जाओगे और अगर अच्छे पात्र बनने के पीछे भागोगे तो धन अपने आप पीछे आएगा। लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।'

Credit: Instagram

​शॉर्टकट से बनाएं दूरी​

जया किशोरी के मुताबिक शॉर्टकट अपनाते हो तो उन्नति भी कुछ ही समय के लिए आती है। लंबा रास्ता अपनाओगे, अच्छे मार्ग पर चलोगे और अच्छे कार्य करोगे तो भले ही उन्नति देर से होगी पर अच्छी होगी।

Credit: Instagram

​पैसे के पीछे नहीं पड़ेगा भागना​

'आपको धन पाने के लिए भागने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि धन के विभिन्न श्रोत आपके लिए खुले रहेंगे हालांकि, इसमें थोड़ा समय जरूर लग सकता है।'

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: एयर होस्टेस को फ्लाइट में मिलता है ऐसा खाना, एयर लाइन्स की लड़कियों ने खुद खोल डाले राज

ऐसी और स्टोरीज देखें