Oct 11, 2024
जया किशोरी सार्वजनिक मंचों से अकसर बताती हैं कि इंसान को किन तीन परिस्थितियों में हमेशा चुप रहना चाहिए। ऐसा ना करना उनपर भारी पड़ सकता है।
Credit: facebook
जब भी आपको गुस्सा आए, तो आपको चुप रहना चाहिए। क्योंकि, गुस्सा किसी भी समस्या को सुलझा नहीं सकता, यह कुछ बनाता नहीं है। बल्कि, यह सभी चीजों को बर्बाद कर देता है।
Credit: facebook
ऐसे में जब भी आपको गुस्सा आए, तो आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए।
Credit: facebook
प्रतिक्रिया देने से पहले खुद को परिस्थिति को अच्छे से समझने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए।
Credit: facebook
अगर आपकी बातें आपके दोस्ती को नुकसान पहुंचा सकती हैं, तो ऐसे में आपको चुप रहना चाहिए।
Credit: facebook
कहा जाता है कि माफी मांगने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आप गलत है और दूसरा इंसान सही है। बल्कि इसका मतलब यह होता है कि आप अपने गुस्से से ज्यादा अपनी दोस्ती को महत्व देते हैं।
Credit: facebook
जब आपके पास पूरी जानकारी ना हो, तब भी आपको चुप रहना चाहिए। क्योंकि, कम ज्ञान हमेशा खतरनाक होता है।
Credit: facebook
अपने विचार को बनाने के लिए स्थिति की गहराई से समझ होना सबसे ज्यादा जरूरी है। चाहे यह आर्ट में हो या साइंस, लिटरेचर या फिर रिलिजन में।
Credit: facebook
तो अपनी आधी जानकारी देने से पहले और अपना मजाक बनाने से पहले चुप रहना ज्यादा बेहतर है। और केवल तभी बोले, जब आपको उन चीजों की पूरी जानकारी हो, जो आप कह रहे। हैं।
Credit: facebook
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स