अनोखे देसी स्टाइल में साड़ी लपेटती हैं जान्हवी कपूर, नवरात्रि पर जरूर ट्राई करें तीसरा लुक

Apr 09, 2024

अवनि बागरोला

​देसी गर्ल्स​

जान्हवी और खुशी कपूर दोनों ही अक्सर साड़ी पहन अदाएं बिखेरती हैं। सिंपल साड़ी ड्रेप के अलावा श्रीदेवी की दोनों बेटियां ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी भी पहनती हैं।

Credit: Instagram

​नवरात्रि पर करें ट्राई​

जान्हवी-खुशी जैसी ये साउथ इंडियन ड्रेप की लहंगा साड़ी नवरात्रि पर पहनने के लिए जबरदस्त हैं। कॉटन, सिल्क और बनारसी फैब्रिक की साड़ी कमाल लग रही है।

Credit: Instagram

Navratri Ke Gane

​गुलाबी पर्पल साड़ी​

गुलाबी प्लीट्स स्टाइल दुपट्टा ड्रेप के साथ बैगनी रंग का सिल्क का लहंगा और सिंपल सा ब्लाउज खूब सुंदर लग रहा है।

Credit: Instagram

​बांधनी क्रश्ड साड़ी​

बांधनी दुपट्टे को जान्हवी ने पीच प्योर सिल्क क्रश्ड पैटर्न के लहंगे के साथ सीधा पल्ला साड़ी स्टाइल में ड्रेप किया है। कंट्रास्ट की ज्वेलरी के साथ सिंपल ब्लाउज भी जम रहा है।

Credit: Instagram

You may also like

V अक्षर से क्यूट बेबी गर्ल के लिए ये हैं...
बेटी शादी को मना करे तो भूल कर भी ना कहे...

​कॉटन साड़ी​

पीले बनारसी कॉटन के लहंगे के साथ जान्हवी ने सिंपल सी प्लेन लाल चुन्नी ड्रेप की है। ऐसे लहंगे के साथ आप कंट्रास्ट का ब्लाउज पहन सकती हैं।

Credit: Instagram

​तोता ग्रीन लहंगा साड़ी​

गोल्डन लहंगे के साथ जान्हवी ने तोता ग्रीन शेड की चुन्नी को प्लीट्स स्टाइल में ड्रेप किया है।

Credit: Instagram

​बनारसी साड़ी​

नवरात्रि पर माता रानी के पसंदीदा हरे और गुलाबी रंग की ये बनारसी साड़ी का गजब लुक आएगा।

Credit: Instagram

​खुशी की साड़ी​

ग्रे रंग भी नवरात्रि पर पहना जाता है, खुशी कपूर की ये कंट्रास्टिंग कलर्स वाली लहंगा साड़ी बेहद प्यारी है। आप भी इसे बोट नेक या टर्टल नेक ब्लाउज संग पहन सकती हैं।

Credit: Instagram

​कांजीवरम साड़ी​

खुशी कपूर की ये ट्रेडिशनल जरी बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी अपने आप में बेहद खूबसूरत है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: V अक्षर से क्यूट बेबी गर्ल के लिए ये हैं बेस्ट नेम

ऐसी और स्टोरीज देखें