IITian बाबा अभय सिंह ने लिखी है एक किताब, बताया क्या होता है सच्चा प्यार

Jan 21, 2025

Medha Chawla

​IITian बाबा​

कुंभ में देखे गए IITian बाबा अभय सिंह की बातों से बहुत से लोग प्रभावित हुए और इसी वजह से वो वायरल भी हुए।

Credit: Instagram

​कभी जीते थे आम जिंदगी​

एक कारण और रहा, वो था बाबा का IITian होना। IIT बॉम्बे जैसे संस्थान से पढ़ाई करने और उसके बाद कनाडा में नौकरी कर रहे थे, नौकरी के वो दौरान 4 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे।

Credit: Instagram

​छोड़ दिया सारा मोह​

झज्जर से संबंध रखने वाले एयरोस्पेस इंजीनियर रहे अभय सिंह, अब आध्यात्मिक साधक बन गए हैं। आत्म-खोज के लिए उन्होंने अपने करियर सहित सारे मोह को छोड़ दिया।

Credit: Instagram

​बाबा की किताब​

इस समय उनकी विडियोज के अलावा एक और चीज ट्रेंड कर रही है, वो है उनकी लिखी किताब, ए ब्यूटीफुल प्लेस टू गेट लॉस्ट।

Credit: Instagram

You may also like

देसी खाना भी उंगली चाटकर खाते हैं डोनाल्...
खुद हफ्ते में इतने घंटे काम करते थे नारा...

​ए ब्यूटीफुल प्लेस टू गेट लॉस्ट​

इस 195 पन्ने की किताब का लिंक वैरागी अभय सिंह के इंस्टाग्राम के बायो में भी है। ये किताब सही और गलत की धारणाओं को चुनौती देती है।

Credit: Instagram

​कई मुद्दों पर करती है बात​

संन्यासी अभय ने ये किताब मनाली में बैठ कर लिखी थी। अंग्रेजी में लिखी इस किताब में जीवन के अर्थ, स्वतंत्रता, दार्शनिक चिंतन सहित प्रेम की प्रकृति पर भी बात की गई है।

Credit: Instagram

​क्या है किताब में​

ए ब्यूटीफुल प्लेस टू गेट लॉस्ट पुस्तक मानव अस्तित्व, चेतना, प्रेम और जीवन के अर्थ की खोज पर गहन दार्शनिक विषयों की खोज करती है।

Credit: Instagram

​क्या होता है सच्चा प्रेम​

प्रेम के विषय में लिखा है कि प्रेम सशर्त नहीं होता, यह स्वयं और दूसरों की शुद्ध स्वीकृति है। सच्चा प्रेम 'मैं' और 'तुम' की सीमाओं को भंग कर देता है।

Credit: Instagram

​बताया है सरलता को पिंजरा​

वे लिखते हैं कि सरलता एक पिंजरा है। पक्षी ने जो पिंजरा बनाया है, उसमें बैठकर अब उसे उड़ने से डर लगता... खुद को मुक्त करने का इंतजार करता है। कोई और नहीं है। यह एक पक्षी है जो शून्य में पिंजरे में बैठा है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: देसी खाना भी उंगली चाटकर खाते हैं डोनाल्ड ट्रंप, ये हैं 10 पसंदीदा डिशेज

ऐसी और स्टोरीज देखें