Jun 13, 2025

गुटखा खा-खा के दांत हो गए हैं काले, तो चमचमाते Teeth पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Ritu raj

​गुटखा या तंबाकू के सेवन से दांतों पर काले धब्बे पड़ना एक आम समस्या है।​

Credit: iStock

​ये न केवल आपकी सुंदरता को खराब करते हैं बल्कि मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हैं। ​

Credit: iStock

​दांतों के कालेपन को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के डेंटल केयर टिप्स अपनाते हैं। ​

Credit: iStock

​घरेलू नुस्खे​

लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप दांतों के पीलेपन और कालेपन को दूर किया जा सकता है।


Credit: iStock

You may also like

सुंदरता का विटामिन है इस ड्राई फ्रूट का ...
करेले का कड़वापन होगा दूर, बस अपनाकर देख...

​बेकिंग सोडा और नींबू का रस​

बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जबकि नींबू का रस ब्लीचिंग गुणों वाला होता है। इसके लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी उंगली या टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे दांतों पर रगड़ें। 1-2 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें।

Credit: iStock

​सरसों का तेल और नमक​

इसके लिए एक चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच नमक मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण से अपने दांतों और मसूड़ों पर धीरे-धीरे साफ करें। कुछ मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। जल्द कालापन दूर हो जाएगा।

Credit: iStock

​नीम की दातुन​

नीम में औषधीय गुण होते हैं जो दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके लिए नीम की दातुन से दांतों की सफाई करें।

Credit: iStock

​केले का छिलका​

केले के छिलके में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे खनिज होते हैं, जो दांतों के कालेपन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सुंदरता का विटामिन है इस ड्राई फ्रूट का तेल, लगाते ही टमाटर सा ला दिखेगा चेहरा

ऐसी और स्टोरीज देखें