Apr 07, 2025

गर्मियों में बच्चों के सिर में हो गए हैं जूं, तो आज ही अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

Ritu raj

​नारियल का तेल​

नारियल के तेल को हल्का गर्म करके बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह कंघी से जूओं को निकाल लें। नारियल का तेल जूओं को दम घोटकर मार देता है।

Credit: iStock

​टी ट्री ऑयल ​

टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो जूओं को मारने में मदद करते हैं। टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। कुछ घंटों बाद बालों को धो लें।

Credit: iStock

​नींबू का रस ​

नींबू के रस में एसिडिक गुण होते हैं जो जूओं को मारने में मदद करते हैं। नींबू के रस को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

Credit: iStock

​प्याज का रस ​

प्याज के रस में सल्फर होता है, जो जूं को मारने में मदद करता है। प्याज का रस स्कैल्प पर लगाकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें।

Credit: iStock

You may also like

जान्हवी कपूर के पीछे चलकर इस मॉडल ने बटो...
गर्मियों में फटी एड़ियों से मिलेगा छुटका...

​लहसुन​

लहसुन के पेस्ट को बालों में लगाने से जूं से छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन के पेस्ट में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें।

Credit: iStock

​सेब का सिरका​

सेब के सिरके में एसिडिक गुण होते हैं, जो जूओं को मारने में मदद करते हैं। सेब के सिरके को पानी में मिलाकर बालों में लगाएं और कुछ घंटों बाद धो लें।

Credit: iStock

​जैतून का तेल ​

जूं को मारने के लिए जैतून का तेल काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए रात में सोने से पहले अपने बालों में जैतून का तेल लगाएं और फिर तौलिया लपेट लें। फिर सुबह बालों को धोएं। सारे जूं बाहर निकल आएंगे।

Credit: iStock

​नीम की पत्तियां ​

नीम की पत्तियां जूं को मारने में सहायक होती हैं। नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं और फिर बालों को धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

Credit: iStock

​बादाम​

बादाम को आयुर्वेद जूं मारने का सबसे कारगरल तरीका माना जाता है। इसके लिए बादाम को पीस लें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर इसे बालों पर अप्लाई करें।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जान्हवी कपूर के पीछे चलकर इस मॉडल ने बटोरी सुर्खियां, फैशन से सोशल मीडिया पर मचा रही तहलका

ऐसी और स्टोरीज देखें