Jun 11, 2025

ताजा लौकी की ऐसे करें पहचान,दुकानदार भी रह जाएगा हैरान,पूछेंगे कहां से सीखी ये धांसू ट्रिक

Ritu raj

​रंग ​

ताजी लौकी का रंग हल्का हरा और चमकदार होता है। पीली या सफेद लौकी अच्छी तरह से पकी नहीं होती या सूख रही होती है।

Credit: iStock

​छिलका ​

अच्छी लौकी का छिलका चिकना और मुलायम होता है। अगर लौकी का छिलका खुरदरा या झुर्रीदार है, तो वह बासी या स्वाद में फीकी हो सकती है। दाग-धब्बे वाली लौकी भी खरीदने से बचें।

Credit: iStock

​दबाकर देखें​

लौकी को हल्का सा दबाकर देखें। ताजी लौकी थोड़ी सख्त और ठोस होगी। अगर लौकी बहुत नरम या मुलायम है, तो वह अंदर से खराब या सड़ी हो सकती है। केमिकल से पकी लौकी भी दबाने पर नरम लग सकती है, जबकि प्राकृतिक रूप से पकी लौकी सख्त और ठोस होती है।

Credit: iStock

​वजन​

ताजी लौकी अपने आकार के अनुपात में भारी महसूस होनी चाहिए। हल्की लौकी सूखी हो सकती है और उसमें बीज ज्यादा हो सकते हैं।

Credit: iStock

You may also like

मिनटों में गायब होगी किचन सिंक की बदबू औ...
घर आई नन्ही परियों के लिए चुने लेटेस्ट न...

​डंठल ​

ताजी लौकी का डंठल हरा और नरम होता है। अगर डंठल सूखा या भूरा है, तो यह लौकी के पुराने होने का संकेत है। कई बार ताजी लौकी के डंठल के निचले हिस्से पर महीन बाल भी दिखाई दे सकते हैं।

Credit: iStock

​आकार​

बहुत बड़ी या बहुत छोटी लौकी खरीदने से बचें। मध्यम आकार की लौकी सबसे अच्छी मानी जाती है। बड़ी लौकी में अक्सर बीज ज्यादा होते हैं और गूदा सख्त होता है।

Credit: iStock

​गंध​

ताजी लौकी की सुगंध हल्की और प्राकृतिक होती है। अगर उसमें कोई अजीब या तेज केमिकल जैसी गंध आ रही है, तो उसे न खरीदें।ॉ

Credit: iStock

​स्वाद ​

लौकी को खाने से पहले एक छोटा सा टुकड़ा काटकर चख लें। अगर लौकी कड़वी लगे, तो उसे तुरंत फेंक दें, क्योंकि कड़वी लौकी में कुकुरबिटासिन नामक केमिकल हो सकता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। ताजी लौकी का स्वाद पानीदार और बेस्वाद होता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मिनटों में गायब होगी किचन सिंक की बदबू और ब्लॉकेज, बस अपनाकर देखें ये नुस्खे

ऐसी और स्टोरीज देखें