Dec 15, 2023

किचन में हो गया है Sink जाम? तो इस देसी जुगाड़ से बनेगा काम

Srishti

​जाम सिंक ​

किचन के सिंक में बर्तन रखते हुए अक्सर लोग बचा हुआ खाना डस्टबिन में नहीं डालते और वो उसी में गिरकर पाइप में जमने लगता है। जिससे सिंक जाम हो जाता है।

Credit: canva

​आसान हैक्स​

जमे हुए सिंक को साफ करना जरा मुश्किल काम है। अगर घंटो मेहनत करने की बाद भी सारा पानी निकलता, तो कुछ आसान हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं।

Credit: canva

​बेकिंग सोडा​

किसी कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच विनेगर का घोल बनाएं और इसे सिंक के ड्रेनेज में डाल दें। अब रबर स्टॉपर से सिंक के होल को कवर रखें। इससे पाइप साफ हो जाएगा।

Credit: canva

​ईनो ​

ईनो और थोड़ा गर्म पानी के घोल को सिंक के पाइप में डालें और 20-25 मिनट तक ऐसे छोड़ दें। इससे जाम पाइप साफ हो जाएगा।

Credit: canva

You may also like

Chanakya Niti: इन तीन चीजों को कभी न समझ...
P अक्षर से क्यूट बेबी ब्वॉय के लिए ये है...

​प्लंजर ​

सिंक को अनक्लॉग करने के लिए गर्म पानी को इसके आधा भरें और इसके बाद प्लंजर की मदद से इसे साफ कर सकते हैं।

Credit: canva

प्रेग्नेंसी में मखाना खाने के फायदे

​सिरका ​

बेकिंग सोडा और सिरके के घोल को सिंक के पाइप में डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें। ध्यान रहे कि इस दौरान स्टॉपर से इसे कवर करके रखना है।

Credit: canva

​उबलता हुआ पानी ​

सिंक के ब्लॉकेज को खोलने के लिए इसमें उबलता हुआ पानी डाल दें। इससे पाइप में जमी हुई मैल, गंदगी और अटके हुए बाल गर्म पानी में बह जाएंगे।

Credit: canva

​नमक और बेकिंग सोडा​

नमक और बेकिंग सोडा का घोल भी सिंक को अनक्लॉग करने में मदद करता है।

Credit: canva

​साफ करें ​

सिंक को हर 10 दिन पर साफ करना चाहिए। इसके लेइ झाड़ू की सींख से गंदगी को बहाने की कोशिश करें और फिर अंत में नींबू का रस डालें।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Chanakya Niti: इन तीन चीजों को कभी न समझें छोटा, इस बात पर बंद रखें मुंह

ऐसी और स्टोरीज देखें