हमेशा झूठ बोलता है आपका बच्चा? ऐसे बदलें आदत, जानें सुधारने से 9 आसान तरीके

Srishti

May 17, 2025

​​कारण जानें​​



बच्चा झूठ क्यों बोलता है, ये समझना ज़रूरी है। क्या वो डरा रहता है? क्या वह खुद को बचाने की कोशिश करता है? कारण समझकर ही आप इसे सुधार सकते हैं।

Credit: canva

​तुरंत कुछ न बोलें​

अगर बच्चा झूठ बोलता है, तो तुरंत उसे डांटने या सजा देने से बचें। शांत रहकर उससे बात करें और ये समझाएं कि सच बोलना क्यों जरूरी है।

Credit: canva

​मारे नहीं ​



सिर्फ मारना या सजा देना समाधान नहीं है। बच्चे से खुलकर बात करें और उसे समझाएं कि झूठ बोलेन से क्या क्या गलत हो सकता है और सच बोलने से किस तरह उसका भला होगा।

Credit: canva

​तारीफ करें​

जब भी बच्चा सच बोले, खासकर तब जब उसे नुकसान हो सकता हो, तो उसकी तारीफ करें। इससे उसे प्रेरणा मिलेगी और वह अगली बार भी सच बोलने की हिम्मत करेगा।

Credit: canva

You may also like

बस 2 शकरकंद से ऐसे बनाएं 1 किलो गुलाब जा...
घर में नहीं है मलाई!तो दही से ही झटपट नि...

​सच और कल्पना में फर्क​

छोटे बच्चे कभी-कभी कल्पनाएं करते हैं जिन्हें वे सच मान लेते हैं। हर बात को झूठ मानकर डांटे नहीं, बल्कि समझदारी से जांचें कि वो कल्पना कर रहा है या सच में झूठ बोल रहा है।

Credit: canva

​अच्छा माहौल रखें​



अगर बच्चा डर से झूठ बोलता है, तो उसे ये यकीन दिलाएं कि वह सच बोलने पर भी डांट नहीं खाएगा। जब बच्चा सच बोलने पर अच्छा महसूस करेगा, तो झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं महसूस करेगा।

Credit: canva

​​खुद बनें उदाहरण​​

बच्चे अपने माता-पिता और आसपास के लोगों से बहुत कुछ सीखते हैं। अगर आप खुद ईमानदारी से पेश आएंगे, तो बच्चा भी यही सीख अपनाएगा।

Credit: canva

​​ विश्वास दिखाएं​​

बच्चे को यह महसूस कराएं कि आप उस पर विश्वास करते हैं। जब उसे लगेगा कि उसके माता-पिता उस पर भरोसा करते हैं, तो वह झूठ बोलने से बचने लगेगा।

Credit: canva

​​कहानी से सिखाएं​​



झूठ बोलने और सच बोलने से जुड़े नैतिक मूल्य बच्चों को कहानियों, रोल-प्ले या खेलों के माध्यम से भी सिखाए जा सकते हैं। इससे सीखना आसान और रोचक बनता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बस 2 शकरकंद से ऐसे बनाएं 1 किलो गुलाब जामुन, मैदा-मावा की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

ऐसी और स्टोरीज देखें