Sep 02, 2025
एक कटोरी में बेकिंग सोडा रखकर फ्रिज के अंदर रखें। बेकिंग सोडा बदबू को सोख लेता है। हर तीन महीने में इसे बदल दें।
Credit: iStock
कॉफी के दाने या पाउडर को एक छोटे कंटेनर में डालकर फ्रिज के अंदर रखें। कॉफी की तेज खुशबू बदबू को खत्म कर देती है।
Credit: iStock
एक नींबू को दो हिस्सों में काटकर फ्रिज में रखें या रुई के टुकड़े पर नींबू का रस लगाकर फ्रिज में रख दें। नींबू की ताजगी बदबू को हटा देती है।
Credit: iStock
एक कटोरी में सिरका रखकर फ्रिज के अंदर रखें। यह एक अच्छा डीओडोराइज़र है जो बदबू को दूर करता है।
Credit: iStock
एक छोटे कटोरे में सूखे ओट्स को रखकर फ्रिज में रखें। ओट्स भी बदबू को सोखने का काम करते हैं।
Credit: iStock
अख़बार की कुछ शीट को मोड़कर फ्रिज की शेल्फ पर बिछा दें। अख़बार भी बदबू को सोखने में मदद करता है।
Credit: iStock
चारकोल के कुछ टुकड़े एक प्लेट में रखकर फ्रिज में रखें। यह बदबू को हटाने का सबसे प्रभावी तरीका है।
Credit: iStock
एक कच्चे आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रीज में रखें। यह भी बदबू को सोख लेता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स