Jun 12, 2025
हाथों में मेंहदी लगाना सभी को पसंद होता है लेकिन जब वो नाखूनों में लग जाए तब जाकर दिक्कत शुरू होती है।
Credit: Instagram/istock
Credit: Instagram/istock
Credit: Instagram/istock
Credit: Instagram/istock
ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मेहंदी के दाग को नाखूनों से निकाल सकते हैं।
Credit: Instagram/istock
इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच चीनी लें। इसके बाद उसमें नींबू का रस मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिला दें और फिर हल्के हाथों से दाग के ऊपर नाखूनों पे स्क्रब करें। इसके बाद ठंडे पानी से हाथ धो लें। इससे मेहंदी के दाग आसानी से निकल जाएंगे।
Credit: Instagram/istock
सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसके बाद नाखूनों पर नारियल के तेल से मसाज करें। फिर नाखूनों को गुनगुने पानी में डाल दें। ऐसा करने से निशान हट जाएंगे।
Credit: Instagram/istock
इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें धीरे-धीरे नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए सूखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें।
Credit: Instagram/istock
थोड़ा सा टूथपेस्ट अपने नाखूनों पर लगाएं। एक पुराने टूथब्रश या अपनी उंगलियों से इसे धीरे-धीरे रगड़ें। कुछ मिनटों के लिए इसे लगा रहने दें और फिर धो लें। टूथपेस्ट में मौजूद हल्के अब्रेसिव कण दाग हटाने में मदद कर सकते हैं।
Credit: Instagram/istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स