Ritu raj
Dec 09, 2024
दिल्ली में कल हुई हल्की बारिश के बाद से ठंड बढ़ गई है । ऐसे में सभी घर में अलमारी, दीवान, बक्से के अंदर रखे सारे ऊनी गर्म कपड़े बाहर निकलने लगे हैं।
Credit: iStock
ठंड से बचने के लिए ऊनी गर्म कपड़े पहनना बेहद जरूरी भी है।
Credit: iStock
हममे से ज्यादातर लोग स्वेटर, जैकेट, कार्डिगन पहनना पसंद करते हैं।
Credit: iStock
वहीं ज्यादा ठंड होने पर कुछ लोग स्वेटर पहनकर ही सो जाते हैं, जिसकी वजह से इनपर रोएं निकल आते हैं।
Credit: iStock
अगर आप भी ऊनी कपड़ों पर आए रोएं से परेशान हैं तो यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से रोएं हटा सकते हैं।
Credit: iStock
ऊनी कपड़ों पर आए रोएं हटाने के लिए सबसे पहले बेलन पर टेप लगा दें। जिस तरफ गोंद का हिस्सा है उसे ऊपर की तरफ रखें। अब बेलन को अच्छी तरह से पकड़कर स्वेटर के ऊपर रोल करते हुए चलाएं। इससे सारे रोएं बाहर आ जाएंगे।
Credit: iStock
प्यूमिक स्टोन को स्वेटर पर रगड़ने से भी राएं निकल आते हैं।
Credit: iStock
शेविंग रेज को स्वेटर पर चलाने से भी सारे रोएं और बबल्स बाहर आ जाते हैं।
Credit: iStock
स्वेटर पर आए रोएं को हटाने के लिए आप लिंट रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स