Dec 22, 2025
इस साग को सर्दियों का सुपरफूड कहते हैं। यह आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। साथ ही सर्दी में शरीर को गर्म रखता है। इसे मक्की की रोटी के साथ खाना स्वाद और सेहत का कॉम्बो है।
Credit: Canva
सरसों के पत्ते – 500 ग्राम, पालक – 200 ग्राम, बथुआ – 100 ग्राम, हरी मिर्च – 2, अदरक – 1 इंच, लहसुन – 6–7 कलियां। इसी अनुपात को असली पंजाबी मिक्स कहा जाता है।
Credit: Canva
पत्तों को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें। कूकर में पत्ते, हरी मिर्च, अदरक डालें, थोड़ा नमक डालें। 1 कप पानी डालकर 2–3 सीटी में साग गलाएं। इसे ओवरकुक नहीं करना है।
Credit: Canva
हैंड ब्लेंडर या मथनी से दरदरा पीसें। मिक्सी यूज करते हैं तो ज्यादा न पीसें। बहुत पतला साग अच्छा नहीं लगता।
Credit: Canva
2 चम्मच मक्के का आटा थोड़े पानी में घोलकर साग में डालें। 5–7 मिनट पकाएं। इससे साग गाढ़ा और स्मूद बनेगा। गेहूं का आटा भी डाल सकते हैं।
Credit: Canva
कढ़ाही में दो चम्मच देसी घी गर्म करें। ढेर साला कटा लहसुन और आधी चम्मच लाल मिर्च डालें। आप जीरा और हींग भी डाल सकते हैं।
Credit: Canva
थोड़ा खट्टा स्वाद चाहिए तो तड़के में टमाटर भी बारीक काट कर डाल सकते हैं। प्याज का प्रयोग भी कर सकते हैं।
Credit: Canva
गरम तड़का सीधे साग में डालें और नमक स्वादानुसार मिलाएं। धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।
Credit: Canva
गरमागरम सरसों के साग को मक्के की गर्म रोटी के साथ सर्व करें। दोनों पर सफेद मक्खन डालें। परफेक्ट पंजाबी साग रेडी है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स