बिना ओवन के तवा पर ऐसे बनेगा पिज्जा, घर में ही मिलेगा बाजार वाला स्वाद

Srishti

Dec 29, 2024

​सामग्री​

मैदा, यीस्ट, नमक, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, पिज्जा सॉस, मोजरेला चीज, मिक्स्ड हर्ब्स, ऑलिव ऑयल, चीनी।

Credit: canva

Mehndi Designs For 2025

​पिज्जा का बेस​

पिज्जा का बेस बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में मैदा छानकर लें।

Credit: canva

​आटा को गूंथ लें​

इसके बाद उसमें यीस्ट, ओलिव ऑयल, शक्कर और नमक मिला लें। फिर गुनगुना पानी डालकर आटा को अच्छी तरह से गूंथ लें।

Credit: canva

​रोटी बेल लें​

इस आटे को ढंककर रख दें और आटे के ऊपर तेल लगा दें। करीब दो घंटे बाद आटे को थोड़ा और गूंथे। फिर लोई लेकर आधा सेमी मोटी रोटी बेल लें।

Credit: canva

You may also like

एक सुकून की तलाश में कितनी बेचैनियां.. प...
फटी की फटी रह जाएंगी बॉयफ्रेंड की आंखें,...

​नॉनस्टिक पैन या तवा​

अब नॉनस्टिक पैन या तवा को गैस चढ़ाएं और तेल लगाकर गर्म करें। पिज्जा बेस को तवे पर डालें और धीमी आंच पर सुनहरा पकाएं।

Credit: canva

​बेस तैयार है​


पिज्जा बेस को किसी प्लेट की मदद से ढंक दें। ये पककर फूल जाए तो गैस पर से उतार लें। पिज्जा बेस तैयार है।

Credit: canva

​पिज्जा सॉस​

अब इस पिज्जा बेस के ऊपर पिज्जा सॉस लगाएं। साथ में शिमला मिर्च, पनीर, प्याज, टमाटर, बेबी कॉर्न और अपनी मनचाही सब्जियों को तैयार करके रखें।

Credit: canva

​ढककर पकाएं​

ऊपर से चीज डालें और ढककर पकाएं। जब चीज पूरी तरह से पिघल जाए तो गैस पर से पिज्जा को उतार लें।

Credit: canva

​गर्मागर्म परोसें​

चाकू की सहायता से इसके टुकड़े कर लें। ऊपर से मिक्स्ड हर्ब्स और केचप डालकर गर्मागर्म परोसें।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: एक सुकून की तलाश में कितनी बेचैनियां.. पढ़ें गुलजार के 10 मशहूर शेर और शायरी हिंदी में

ऐसी और स्टोरीज देखें