Srishti
Dec 22, 2024
घर पर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पतीला या भगोना लेकर उसमें 4 से 5 चम्मच पानी डाल देना है।
Credit: canva
अब आपको इस भगोने में 2 लीटर फूल क्रीम दूध डालना है। फिर इसे आपको गैस पर उबालना है।
Credit: canva
अब दूध फाड़ने के लिए एक गिलास में दो टेबल स्पून नींबू या विनेगर डालकर उसमें पानी मिलाएं।
Credit: canva
इसके बाद विनेगर वाले पानी को उबालते हुए दूध में डालें और करछी चलाएं तो थोड़ी देर में दूध फट जाएगा।
Credit: canva
अब एक बर्तन में छन्नी रखिए और उसके ऊपर एक पतला कपड़ा रखकर छेना छान लिजिए।
Credit: canva
अब आपको इसी कपड़े पर ऊपर से ठंडा पानी डालना है, जिससे पनीर का खट्टापन खत्म हो जाता है।
Credit: canva
अब आपको इस पनीर के कपड़े को टेबल पर रखकर 1 से डेढ़ घंटे तक छोड़ देना है और फिर फ्रिज में डाल देना है।
Credit: canva
इस वक्त तक आपका पनीर 480 ग्राम का ही होगा। अब आपको इस पनीर को फ्रिज से निकालकर इसे एक पानी के बर्तन में स्टोर करें।
Credit: canva
अब जब आप 4 से 5 घंटे बाद इसका वजन करेंगे तो इसका वजन तकरीबन 600 ग्राम होगा।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स