Dec 26, 2025

मुलायम और फूली हुई बनेगी मक्के की रोटी, सर्दियों की सुबह में ऐसे बनाएं

Avni Bagrola

​सर्दी स्पेशल रोटी​

सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट मक्की की रोटी बहुत ही अच्छी लगती है।

Credit: Canva

​स्वाद भी सेहत भी​

स्वाद में तो मक्की की रोटी बहुत अच्छी होती ही है, लेकिन इसी के साथ ये रोटी सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है। और शरीर को गरमी देती है।

Credit: Canva

​कैसे बनाएं​

मक्की की स्वादिष्ट और मुलायम रोटी बनाने के लिए आपको ये वाली स्टेप्स फॉलों करनी होंगी।

Credit: Canva

​सामग्री​

2 कप मक्के का आटा (मक्की का आटा)

गर्म पानी (लगभग 1 कप, आवश्यकतानुसार)

नमक (स्वादानुसार)

घी (सर्व करने के लिए)

Credit: Canva

You may also like

पत्रकार से प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी व...
​करोड़ों की घड़ियां पहनते हैं बादशाह, एक...

​मक्की की रोटी कैसे बनाते हैं​

सबसे पहले आपको कटोरे में मक्के का आटा लेना है और नमक मिलाना है। इस आटे को आपको गर्म पानी से गूंथना है।

Credit: Canva

​लोई बनाएं​

आटा गूंथने के बाद आपको छोटी छोटी लोई बनानी है। इसे बेलने के बजाय हाथ से गोल और पतला करें। बीच बीच में सूखा आटा भी लगाते रहें।

Credit: Canva

​तवा करें गर्म​

फिर तवा अच्छे से गर्म कर लें, हाथों से बनाई गई रोटी को तवे पर रख दें। मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेक लें।

Credit: Canva

​फुला लें​

जब रोटी दोनों तरफ से हल्की सिक जाए, तो इसे सीधे आंच पर रखकर फुला लें। इससे रोटी फूल जाएगी और अंदर से पक जाएगी।

Credit: Canva

​करें सर्व​

इस स्वादिष्ट रोटी को आप गर्मा गर्म ताजा मक्खन या घी के साथ सर्व कर सकते हैं। सब्जी, दाल, साग तो प्याज, दही के साथ भी मक्के की रोटी बहुत ही बढ़िया लगती है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पत्रकार से प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी वाजपेयी, जानें किन समाचार पत्रों के रहे संपादक

ऐसी और स्टोरीज देखें