Dec 21, 2024

इस मिश्रण को खाकर इंद्र के वज्र जैसा मजबूत होगा शरीर, घर पर तैयार करें ये पहाड़ी मिष्ठान

Medha Chawla

​प्रसिद्ध मिठाई​

जम्मू कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां सुन्द पंजीरी मिठाई को ठंडे मौसम में खाया जाता है।

Credit: Canva

​सुन्द पंजीरी​

ये एक पौष्टिक और स्वादिष्ट मिठाई है जिसे आमतौर पर घी और मेवे के साथ बनाया जाता है। ये शरीर को अंदर से मजबूत बना देती है।

Credit: Canva

​सामग्री​

1/2 छोटी कटोरी काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट(बारीक कटे हुए), छुआरे(बारीक कटे हुए), नारियल(बारीक कटा हुआ), खरबूजे के बीज, खसखस, गोंद के दाने, किशमिश, 1 चम्मच सौंठ पाउडर, 1 कटोरी पिसी हुई चीनी, देसी घी (आवश्यकतानुसार)

Credit: Canva

​बीजों को भूनें​

सबसे पहले एक नॉन स्टिक कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालकर खरबूज के बीज और खसखस को सुनहरा होने तक भूनें।

Credit: Canva

You may also like

आराध्‍या जैसे संस्‍कारों वाली होगी Raha ...
सुबह उठते ही 150 केले खा लेता था ये सुल्...

​मेवे को तैयार करें​

सभी तरह के मेवों (काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, छुआरे, नारियल) और गोंद को कढ़ाई में घी के साथ हल्का भूनें और एक प्लेट में रखें।

Credit: Canva

​मिश्रण तैयार करें ​

अब 2 चम्मच घी डालकर सौंठ पाउडर डालकर सभी मेवों, गोंद और पिसी हुई चीनी को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें।

Credit: Canva

​सुन्द पंजीरी​

इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद एक एयर टाइट कंटेनर में रखें। आपने घर बैठे ही कश्मीर की प्रसिद्ध सुन्द पंजीरी को घर बैठे ही तैयार कर लिया।

Credit: Canva

​पंजीरी के फायदे​

सुन्द पंजीरी एक पारंपरिक मिठाई है जिसे प्राचीन काल से ही भारत में खाया जाता है। ये इम्युनिटी को बूस्ट करने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।

Credit: Canva

​कैसे खाएं​

सभी सामग्रियों के कारण सुन्द पंजीरी की तासीर गर्म रहती है जिसे सर्दियों के मौसम में सुबह और शाम खाया जा सकता है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आराध्‍या जैसे संस्‍कारों वाली होगी Raha Kapoor, आलिया की ये बातें अभी से दे रहीं सबूत

ऐसी और स्टोरीज देखें