Apr 22, 2025

गुड़ डालते ही फट जाती है चाय तो ना हों परेशान, नोट करें आसान ट्रिक, बढ़ जाएगा स्वाद भी

Suneet Singh

​गुड़ वाली चाय​

भारत में बहुत से लोग गुड़ वाली चाय पीते हैं। कुछ स्वाद के लिए पीते हैं तो कुछ स्वास्थ्य लाभ के लिए।

Credit: Pexels

​चाय वालों की शिकायत​

लोग अपने-अपने तरीके से गुड़ की चाय बनाते हैं। लेकिन गुड़ की चाय बनाने वाले ज्यादातर लोगों की एक शिकायत होती है।

Credit: Pexels

​ गुड़ डालते ही फट जाता है दूध​

गुड़ की चाय बनाने वाले अधिकतर लोग शिकायत करते हैं कि चाय बनाते समय कई बार ऐसा होता है कि गुड़ डालते ही दूध फट जाता है।

Credit: Pexels

​खास ट्रिक​

क्या आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो यहां हम आपको एक खास ट्रिक बता रहे हैं।

Credit: Pexels

You may also like

जब सारे रास्ते हो जाएं खिलाफ तो याद कर ल...
बुढ़ापे में नहीं चाहते हैं पछताना, तो आज...

​इस आसान ट्रिक को अपनाकर आप बिना दूध के फटे स्वादिष्ट चाय का मजा ले पाएंगे।​

Credit: Pexels

​गलती​

दरअसल लोग गलती ये करते हैं कि जब दूध पानी और चायपत्ती खौल रही होती है तभी उसमें गुड़ डाल देते हैं।

Credit: Pexels

​ना करें ये काम​

ऐसा कभी नहीं करना है। उबलते हुए चाय में गुड़ डालेंगे तो दूध फटेगा ही। करना ये है कि जब चाय का रंग गाढ़ा और कड़क हो जाए तो उसे चूल्हे से उतार लें।

Credit: Pexels

​आजमाएं ये तरीका​

इसके बाद गुड़ का एक टुकड़ा लें और उसको चाकू से बारीक-बारीक काटकर चाय के पैन में डाल दें। फिर इसे चम्मच से अच्छी तरह मिला दें।

Credit: Pexels

​ध्यान रखें ये बात​

तैयार है आपकी गुड़ वाली चाय। इसे छानें और पी जाएं। तो अब आप जब भी चाय बनाएं तो गुड़ को बिल्कुल अंत में डालें।

Credit: Pexels

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जब सारे रास्ते हो जाएं खिलाफ तो याद कर लें बहादुर शाह जफर को, जरूर मिलेगी सफलता

ऐसी और स्टोरीज देखें