फलों के नाम पर नकली जैम तो नहीं ले आए बाजार से, घर पर तैयार कीजिए नेचुरल मिक्स फ्रूट जैम

Medha Chawla

Dec 14, 2024

​होम मेड मिक्स फ्रूट जैम​

ब्रेड जैम एक बेहद लोकप्रिय ब्रेकफास्ट है जिसे हर घर के बच्चें खाते हैं। बाजार से जैम लाने की जगह आप घर पर ही आराम से हेल्दी मिक्स फ्रूट जैम बना सकते हैं।

Credit: Canva

​फल चुनें ​

अपने पसंदीदा फल जैसे सेब, अमरूद, संतरा, स्ट्रॉबेरी, और अंगूर को लेकर इन्हें अच्छी तरह से धो लें।

Credit: Canva

​फलों को बारीक काटें​

सभी फलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बारीक हिस्सों में काट लें और छिलके और बीज हटा लें।

Credit: Canva

​बर्तन तैयार करें​

एक गहरा बर्तन लें और उसमें कटे हुए फल डालें और थोड़ी देर गर्म होने के लि‍ए छोड़ दें।

Credit: Canva

You may also like

कपूर खानदान की 7 पुश्तों में नहीं इनसे ख...
मिट्टी के नए तवे को इस तरह करें तैयार, स...

​पानी मिलाएं​

फलों को पकाने के लिए थोड़ा सा पानी डालें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। इससे ये कढ़ाई के सतह नहीं पकड़ेगा।

Credit: Canva

​फलों को पीसें​

पकाने के बाद से फलों को ठंडा करें और एक मिक्सर में डालकर फाइन पेस्ट बना लें। इसमें पानी की एक बूंद भी न डालें।

Credit: Canva

​चीनी मिलाएं​

चीनी की मात्रा फलों पर निर्भर करती है। यदि आपका फ्रूट पेस्ट 1 कप है तो इसमें 1 कप चीनी ही जायेगी। ध्यान रखिये आपको पाउडर सुगर ही लेनी है।

Credit: Canva

​नींबू का रस डालें​

जैम को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और दोबारा से गाढ़ा होने के लिए पकाएं। इस मिश्रण को हिलाते रहें ताकि ये जले न।

Credit: Canva

​स्टोर करें​

तैयार जैम को ठंडा होने दें और फिर इसे एक कांच के साफ जार में रखें। आप इस जैम को फ्रिज में एक से दो महीने के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कपूर खानदान की 7 पुश्तों में नहीं इनसे खूबसूरत बहू.. देवरानी-जेठानी की जोड़ी देख सब फिदा

ऐसी और स्टोरीज देखें