गाजर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर उसे कद्दूदस कर लें। अब एक कड़ाही में दूध डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म होने दें।
Credit: iStock
स्टेप 2
जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और इसे 3-4 मिनट तक पकाएं। अब काजू और पिस्ता को बारीक टुकड़ों में काट लें और इलायची को कूट लें।
Credit: iStock
स्टेप 3
अब एक बर्तन में मावा डालकर उसे अच्छी तरह से मसल लें। जब गाजर में दूध सूख जाए तो उसमें 2 टेबलस्पून देसी घी डालकर मिक्स करें। अब चम्मच से चलाते हुए इसे 3-4 मिनट तक पकाएं। जब ये भुन जाए तो इसमें चीनी डालें।
Credit: iStock
स्टेप 4
इसे तब तक भुने जब तक ये पूरी तरह ड्राई ना हो जाए। जब मिश्रण अच्छे से ड्राई हो जाए तो इसमें काजू पाउडर, काजू के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
Credit: iStock
स्टेप 5
फिर इसे प्लेट में निकालें और चारो तरफ से काटकर फैलाकर सैट होने के लिए छोड़ दें। 1 घंटे बाद इसे सर्व करें।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: मोहब्बत को बयां करती है राहत इंदौरी की शायरी, यहां पढ़ें उनके चुनिंदा शेर