Medha Chawla
Jun 16, 2025
कोल्ड कॉफी पीने का मन है तो जरूरी नहीं कि घर पर कॉफी हो ही। ऐसे में आप भुने चने से भी कोल्ड कॉफी बनाकर पी सकते हैं।
Credit: Canva
इस कॉफी को चिकपी कोल्ड कॉफी या रोस्टेड चना कोल्ड ब्रू भी कहा जाता है। ये उन लोगों के लिए अच्छी है जो कैफीन को अवॉयड करते हैं।
Credit: Canva
अच्छी बात ये है कि ये वाली कोल्ड कॉफी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। इसमें चीनी नहीं डलती तो कैलोरी की टेंशन भी आपको नहीं लेनी।
Credit: Canva
इस कॉफी को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच छिले हुए भुने चने और एक गिलास ठंडा दूध चाहिए होगा। आप फुल फैट या स्किम्ड- कोई भी दूध यूज कर सकते हैं।
Credit: Canva
शहद या खजूर का सिरप 1 से 2 चम्मच, 1 छोटा चम्मच कोको पाउडर, 2-3 बूंद वेनिला एक्सट्रैक्ट, थोड़ी बर्फ, एक चुटकी दालचीनी पाउडर।
Credit: Canva
भुने हुए चनों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। कुछ देर चलाने पर इनका टेक्सचर कॉफी पाउडर जैसा हो जाएगा।
Credit: Canva
एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, 2 चम्मच चना पाउडर, शहद, कोको पाउडर, बर्फ और बाकी चीजें मिला दें।
Credit: Canva
सारी सामग्री को अच्छे से 1 मिनट तक ब्लेंड करें। थोड़ी देर में झाग वाला स्मूद ड्रिंक बन जाएगा।
Credit: Canva
रेडी की हुई कॉफी को गिलास में डालें। ऊपर से हल्का दालचीनी पाउडर छिड़कें और तुरंत सर्व करें।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स