Sep 22, 2025
Credit: iStock
Credit: iStock
Credit: iStock
Credit: iStock
असली कुट्टू का आटा हल्का भूरा या ग्रे रंग का होता है। छूने पर यह हल्का दानेदार महसूस होता है। अगर आटा बहुत ज़्यादा सफेद या चमकीला लगे, तो इसका मतलब है कि इसमें कुछ और मिलाया गया है। यह ज़्यादा चिकना और महीन भी हो सकता है।
Credit: iStock
असली कुट्टू के आटे में एक हल्की सी मिट्टी जैसी या प्राकृतिक गंध होती है। मिलावटी आटे में कोई खास गंध नहीं होती या फिर एक अजीब सी महक आ सकती है।
Credit: iStock
एक गिलास पानी में एक चम्मच कुट्टू का आटा डालें। असली आटा पानी में धीरे-धीरे घुलता है और कुछ देर तक ऊपर तैरता रहता है। मिलावटी आटा, जिसमें अरारोट या मैदा जैसी चीज़ें मिली हों, तुरंत नीचे बैठ जाता है या गांठे बना लेता है।
Credit: iStock
कुट्टू का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए यह गेहूं के आटे की तरह लचकदार नहीं होता। जब आप इसे गूंधेंगे, तो यह आसानी से बिखर जाएगा और इसकी लोई खींचने पर टूट जाएगी। अगर आटा गूंधने पर बहुत ज़्यादा लचकदार लगे और आसानी से खिंचे, तो इसमें गेहूं या मैदा मिला हो सकता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स