घर पर पुदीना कैसे उगाएं? गमले में ऐसे लगाएं पुदीने की कटिंग तो 10 दिन में निकलेगा पेड़

Srishti

Jan 09, 2025

​पुदीने के पत्ते​

वैसे तो पुदीने के पत्ते बाजार में 10 रुपए के मिल जाते हैं पर कभी-कभी ये ताजे नहीं मिलते, जिसके कारण लंबे समय तक इसका यूज नहीं किया जा सकता है।

Credit: canva

Winter Face Cream

​गमले में पेड़​

ऐसे में बालकनी के गमले में इसे लगाना सबसे अच्छा और सस्ता उपाय होता है। यहां हम आपको घर पर जल्दी पुदीना उगाने के सभी स्टेप्स डिटेल में बता रहे हैं।

Credit: canva

​पुदीने का बंडल​

सबसे पहले बाजार से पुदीने का बंडल खरीदें। अब इसमें से ऐसे तने को अलग करें जो फ्रेश होने के साथ मोटे हो। इसमें जड़ दिखे तो और भी अच्छा है।

Credit: canva

​नम मिट्टी​

पुदीना को बढ़ने के लिए नम मिट्टी की जरूरत होती है। ऐसे में बराबर मात्रा में रेत, मिट्टी, गोबर और कोको पीट को मिलाकर गमले को भरे।

Credit: canva

You may also like

10 रणबीर के छक्के छुड़ा सकती हैं आलिया भ...
छोटी कटी-फटी चोलियों को आज भी पछाड़ फैंक...

​गमले में मिट्टी​


ध्यान रखें कि गमले में मिट्टी 4 इंच अंदर तक भरा होना चाहिए। अब इसे दो दिन तक पानी डालकर नम करें।

Credit: canva

​कटिंग लगाएं​

अब तैयार गमले में कटिंग को लगाने से पहले उसके निचले हिस्से के पत्तों को तोड़कर अलग कर लें। अब मिट्टी में 2-3 इंच तक गड्ढा करके कटिंग को इसमें लगाकर आसपास की मिट्टी को अच्छी तरह उंगली से दबा दें।

Credit: canva

​रोज दें पानी​

पुदीना को बढ़ने के लिए नमी की जरूर होती है। ऐसे में गमले की मिट्टी को रोज सुबह शाम हल्का-हल्का पानी दें। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी।

Credit: canva

​धूप में रखें​

साथ ही इसे सुबह की धूप में रखें, और बाद में दिनभर के लिए हल्के धूप वाली जगह पर रख दें।

Credit: canva

​ध्यान रखें​

पुदीना 1 महीने में इस्तेमाल करने लायक बढ़ जाता है। ऐसे में तोड़ते समय ध्यान रखें कि मिट्टी की सतह से 2-3 इंच तक इसे न काटें। इससे यह अगले 20 दिन में दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 10 रणबीर के छक्के छुड़ा सकती हैं आलिया भट्ट की ये वायरल साड़ियां

ऐसी और स्टोरीज देखें