Sep 02, 2025

बरसात के मौसम में मच्छरों को कैसे भगाएं, अपनाकर देखें ये घरेलू उपाय

Ritu raj

​नीम का तेल​

नीम के तेल में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। आप नीम के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं या फिर इसे घर में स्प्रे कर सकते हैं।

Credit: iStock

​लहसुन​

मच्छरों को लहसुन की महक पसंद नहीं होती। आप लहसुन की कुछ कलियों को पानी में उबालें और इस पानी को घर के अलग-अलग कोनों में छिड़कें।

Credit: iStock

​कपूर​

कपूर की तेज़ महक मच्छरों को भगाने के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। आप एक कटोरी में पानी लेकर उसमें कपूर मिला दें और इसे घर के अलग-अलग कोनों में रख दें।

Credit: iStock

​लेमनग्रास तेल ​

लेमनग्रास में सिट्रोनेला नामक एक घटक होता है, जो मच्छरों को भगाने में मदद करता है। लेमनग्रास तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल से छिड़कें।

Credit: iStock

You may also like

लाल साड़ी में गुलाब का फूल लगीं ईशा मालव...
मंजर भोपाली के 10 शेर: इधर दर्द का प्याल...

​पुदीना​

पुदीने की महक मच्छरों को पसंद नहीं होती। आप पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी का छिड़काव कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पुदीने के पौधे को घर में भी लगा सकते हैं।

Credit: iStock

​तुलसी​

तुलसी के पत्तों की महक मच्छरों को दूर भगाती है। आप तुलसी का पौधा घर में लगाकर मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

Credit: iStock

​लौंग का तेल और नींबू​

नींबू को आधा काटें और उसमें कुछ लौंग फँसा दें। आप इसे घर के अलग-अलग हिस्सों में रख सकते हैं।

Credit: iStock

​कॉफी पाउडर ​

घर के उन हिस्सों में जहां पानी जमा हो गया हो, वहां पर कॉफी पाउडर छिड़क दें। ऐसा करने से मच्छर के अंडे नष्ट हो जाएंगे और उनका प्रजनन रुक जाएगा।

Credit: iStock

​सोयाबीन का तेल​

आप सोयाबीन के तेल को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। यह मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका छिड़काव भी कर सकते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: लाल साड़ी में गुलाब का फूल लगीं ईशा मालवीय, ब्लाउज का ऐसा डिजाइन देख हो जाएंगे लट्टू

ऐसी और स्टोरीज देखें