Jun 13, 2025

करेले का कड़वापन होगा दूर, बस अपनाकर देखें ये आसान टिप्स

Ritu raj

​नमक लगाकर रखें​

करेले को छोटे या बड़े टुकड़ों में काट लें और उन पर अच्छी मात्रा में नमक छिड़कें। इसे 20-30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नमक करेले का कड़वापन दूर करने में सहायक है। बाद में करेले को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें और निचोड़कर उसका पानी निकाल दें।

Credit: iStock

​उबालें​

करेले के टुकड़ों को हल्के नमक वाले पानी में 5-7 मिनट तक उबाल लें। उबालने के बाद पानी को फेंक दें और करेले को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से कड़वाहट कम हो जाएगा।

Credit: iStock

​दही ​

करेले के टुकड़ों को काटकर 15-20 मिनट के लिए खट्टे दही में मिक्स करके रखे। दही की खटास कड़वाहट को कम करने में सहायक है। बाद में धोकर इस्तेमाल करें।

Credit: iStock

​बीज और गूदा निकालें​

करेले के अंदर के सफेद गूदे और बड़े बीजों में सबसे ज्यादा कड़वाहट होती है। ऐसे में सब्जी बनाने से पहले इन हिस्सों को अच्छी तरह से निकाल दें।

Credit: iStock

You may also like

बची हुई 2 रोटी से बनाएं टेस्टी खोपरा बर्...
ChatGPT के पास है मेहंदी के 10 सबसे बेस्...

​छिलका छील दें​

कुछ लोग करेले का छिलका पूरी तरह से नहीं हटाते क्योंकि इसमें पोषण होता है। लेकिन अगर कड़वाहट ज्यादा लगे तो ऊपर की खुरदुरी परत को हल्का सा छील सकते हैं।

Credit: iStock

​डीप फ्राई​

करेले को तेल में अच्छी तरह तलने या भूनने से भी उसकी कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है।

Credit: iStock

​गुड़ या चीनी का इस्तेमाल​

करेले की सब्जी पक जाने के बाद उसमें थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाएं। यह कड़वाहट को छुपाता है और सब्जी में हल्की मिठास लाता है, जिससे इसका स्वाद पूरी तरह से बदल जाता है।

Credit: iStock

​आलू या प्याज के साथ पकाएं​

करेले की सब्जी बनाते समय उसमें अधिक मात्रा में आलू या प्याज मिलाएं। ये सब्जियां करेले की कड़वाहट को सोख लेती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बची हुई 2 रोटी से बनाएं टेस्टी खोपरा बर्फी, स्वाद ऐसा कि फीकी लगेगी मावे वाली मिठाई

ऐसी और स्टोरीज देखें