Mar 11, 2026
चश्मा पहनने वाले लोगों को अक्सर ही चश्मा गंदा हो जाने और उसपर स्क्रैच पड़ जाने की दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
Credit: Canva
चश्मा साफ करने का तरीका सही होना चाहिए, नहीं तो महंगे से महंगा चश्मा भी खराब हो सकता है।
Credit: Canva
चश्मा साफ करने से पहले अपने हाथ साबुन से धो लें। हाथों में मौजूद धूल, तेल या गंदगी सीधे कांच पर लग सकती है और उसे गंदा कर सकती है।
Credit: Canva
सबसे पहले चश्मे को हल्के गुनगुने पानी के नीचे रखें। इससे कांच पर जमी धूल और छोटे कण हट जाते हैं, जिससे बाद में रगड़ने पर स्क्रैच नहीं पड़ते।
Credit: Canva
कांच पर एक बूंद हल्का लिक्विड साबुन लगाएं और उंगलियों से धीरे-धीरे साफ करें। यह तेल और दाग हटाने में मदद करता है।
Credit: Canva
चश्मा साफ करने के लिए आपको हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करना चाहिए।
Credit: Canva
कई लोग टी शर्ट, दुपट्टे, टिशू या रूमाल आदि से चश्मा साफ कर लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।
Credit: Canva
चश्मा साफ करते समय बहुत ज्यादा दबाव न डालें। हल्के हाथ से साफ करने से कांच सुरक्षित रहता है और उसकी कोटिंग भी खराब नहीं होती।
Credit: Canva
अगर आप रोज चश्मा इस्तेमाल करते हैं तो उसे नियमित रूप से साफ करें।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स