66 की उम्र में क्‍या खाकर जवान लगती हैं नीतू कपूर, खूबसूरती में बहू आलिया को देती हैं टक्कर

Medha Chawla

Dec 16, 2024

​नीतू कपूर की खूबसूरती​

एक्ट्रेस नीतू कपूर की उम्र 66 साल है, लेकिन उनकी खूबसूरती बिलकुल कम नहीं हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी खूबसूरती और पेट की सेहत का बढ़िया देखभाल करने के राज को खोला है।

Credit: Instagram

बिना चाशनी लड्डू

​क्या है राज ​

नीतू इसका राज प्रोबायोटिक बताती हैं। वो कहती हैं कि पेट की सेहत सबसे जरूरी है और इसके लिए सबसे अच्छा होता है, प्रोबायोटिक। वो इसे रोज खाती हैं, उन्होनें इसको बनाने का तरीका भी बताया।

Credit: Instagram

​घर पर बनाएं प्रोबायोटिक ​

नीतू प्रोबायोटिक की टेबलेट लेने से बेहतर घर पर ही प्रोबायोटिक बनाने को तरजीह देती हैं। उन्होंने इसको बनाने का तरीका भी बताया।

Credit: Instagram

​नीतू की प्रोबायोटिक रेसिपी​

वो बताती हैं कि इसके लिए रात में थोड़े पके हुए चावल को मिट्टी के बर्तन में पानी के साथ ढक कर रख दें। सुबह पानी और चावल को तड़का लगाएं, आपका कांजी राइस तैयार हैं।

Credit: Instagram

You may also like

कपूर परिवार में सबके हैं इतने Cute Nickn...
2 बार पैर छूकर आशीर्वाद लेगी बहू, 3 ग्रा...

​कांजी राइस के फायदे​

पके हुए चावल को रातभर पानी में रखने पर ये फर्मेंट हो जाता है। जिससे इसमें प्रोबायोटिक गुण आ जाते हैं। ये पेट और त्वचा के लिहाज से बहुत अच्छा होता है।

Credit: Instagram

​दक्षिण भारत में मशहूर ​

ये व्यंजन देश के दक्षिणी इलाकों में काफी पसंद किया जाता है। केरल-तमिलनाडु में इसे कांजी राइस कहते हैं और ओडिशा में इसे पखाल कहा जाता है।

Credit: Instagram

​ओडिशा का पखाल​

इसी जैसी प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर एक उड़िया डिश है, पखाल। ये भी फर्मेंटेड चावल होते हैं जिसे प्याज, हरी मिर्च और दही के साथ खाया जाता है।

Credit: Instagram

​इम्यूनिटी बूस्ट करता है कांजी​

कांजी या पखाल के प्रोबायोटिक्स आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया के संख्या को बढ़ाते हैं, जिससे पेट की पूरी सेहत में सुधार होता है और साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

Credit: Instagram

​त्वचा के लिए प्रोबायोटिक ​

प्रोबायोटिक त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे पानी की कमी की भरपाई होती है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों में भी कमी आती है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कपूर परिवार में सबके हैं इतने Cute Nicknames, राहा के दादा तो भुआ का है सबसे प्यारा नेम

ऐसी और स्टोरीज देखें