Apr 08, 2025
गर्मियों के मौसम में घमौरियों का होना एक आम बात है।
Credit: iStock
इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। घमौरियों की वजह से खुजली और जलन की समस्या होती है।
घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घमौरियों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाने में सहायक है।
मुल्तानी मिट्टी भी घमौरियों को दूर करने का कारगर तरीका माना जाता है।
बर्फ की ठंडी सिकाई करने से भी घमौरियों से राहत मिल सकती है।
घमौरियों को दूर करने के लिए कच्चे खीरे को प्रभावित जगह पर लगाएं।
घमौरियों पर नारियल तेल लगाने से भी काफी आराम मिल सकता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स