Sep 13, 2025

15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा हरी मिर्च का अचार, नोच कर लें आसान सी रेसिपी

Ritu raj

​खाने के साथ हरी मिर्च का अचार मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाए। ​

Credit: iStock

​ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। ​

Credit: iStock

​सामाग्री​

हरी मिर्च: 250 ग्राम,सरसों का तेल: 1/2 कप, पीली सरसों के दाने: 2 बड़े चम्मच,सौंफ: 1 बड़ा चम्मच,मेथी दाना: 1/2 चम्मच,हल्दी पाउडर: 1 चम्मच, हींग: 1/2 चम्मच,नमक: स्वादानुसार,नींबू का रस: 2-3 बड़े चम्मच या सिरका: 1 बड़ा चम्मच

Credit: iStock

​बनाने का तरीका​

सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह से धोकर सूखा लें। ध्यान रखें कि मिर्च पर पानी बिल्कुल न रहे। आप उन्हें कपड़े से पोंछ सकते हैं या हवा में सुखा सकते हैं। मिर्च के डंठल हटा दें और उन्हें बीच से लंबा काट लें। आप चाहें तो छोटे-छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं।

Credit: iStock

You may also like

काफ्तान में इतनी कातिल लगीं रूपाली गांगु...
100 बार फिदा होगा लड़का, अगर डेट नाइट पर...

​मसाले भूनें​

एक पैन में पीली सरसों, सौंफ और मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें। इन्हें ज्यादा न भूनें, बस इनकी नमी निकल जाए और हल्की सुगंध आने लगे। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें।

Credit: iStock

​तेल गरम करें ​

एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर धुंआ आने तक गरम करें। फिर आंच बंद कर दें और तेल को हल्का ठंडा होने दें।

Credit: iStock

​अचार बनाएं​

तेल के हल्का ठंडा होने पर उसमें हींग और हल्दी पाउडर डालें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और दरदरे पीसे हुए मसाले (सरसों, सौंफ, मेथी) मिलाएं।

Credit: iStock

​मिलाएं और भरें ​

अब इस मिश्रण में नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। सुनिश्चित करें कि सभी मिर्च पर मसाला अच्छी तरह से लग जाए।

Credit: iStock

​स्टोर करें​

अचार को एक साफ, सूखी और एयरटाइट कांच की बर्नी में भरें। बर्नी को धूप में 2-3 दिन के लिए रखें। इससे अचार जल्दी पक जाएगा और लंबे समय तक चलेगा।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: काफ्तान में इतनी कातिल लगीं रूपाली गांगुली, लेटेस्ट लुक के लिए कर लें ट्राई

ऐसी और स्टोरीज देखें