मेरी नानी बनाती थी इस लाल सब्जी का खास पानी, पूरी फैमिली थी स्वाद की दीवानी
Medha Chawla
कांजी
ये एक पारंपरिक भारतीय प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जिसे खासतौर पर सर्दियों और गर्मियों के मौसम में बनाया जाता है।
Credit: Canva
चुकंदर की कांजी
चुकंदर सर्दियों में सबसे फायदेमंद सब्जी मानी जाती है। चुकंदर का कांजी एक बढ़िया ड्रिंक है जिसे घर में पुराने समय से बनाया जाता है। ये गट हेल्थ क ध्यान रखती है।
Credit: Canva
कैसे बनाएं कांजी
चुकंदर का हेल्दी और टेस्टी कांजी आप घर पर बड़े ही आराम से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत रहेगी।
Credit: Canva
सामग्री
2 कटे हुए चुकंदर, 4 कप पानी, 2 चम्मच राई (सरसों) पाउडर, 1 चम्मच सेंधा नमक और एक चुटकी हींग।
Credit: Canva
You may also like
अलमारी में पड़े पड़े खराब हो रहे सालों प...
Bye Bye 2024: आम के अचार से चरणामृत तक, ...
विधि
एक कांच के जार में सभी सामग्रियों को डालकर धूप में 3-4 दिन रखें अच्छे से फर्मेंट होने दें। ध्यान रखें कि इसे लकड़ी के चम्मच से हिलाएं ताकि मसाले नीचे न बैठें।
Credit: Canva
कांजी तैयार है
3-4 दिन के बाद से इसे पानी से बाहर निकालें और एक ग्लास में डालकर चुकंदर की स्लाइसेस के साथ परोसे और पियें।
Credit: Canva
कांजी के फायदे
अगर आप चुकंदर के कांजी का नियमित सेवन करते हैं तो आपको इसके दो मुख्य फायदे देखने को मिलेंगे।
Credit: Canva
गट हेल्थ
चुकंदर का कांजी में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
Credit: Canva
त्वचा के लिए
चुकंदर में मौजूदा आयरन शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है जिसकी वजह से आपकी स्किन हमेशा ग्लो करेगी।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: अलमारी में पड़े पड़े खराब हो रहे सालों पुराने कपड़े, ऐसे पहने.. ट्रेंडी है ये 70s के लुक्स