May 08, 2026

गर्मी में कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए, क्या काजू-बादाम खा सकते हैं

Medha Chawla

​भीगे हुए बादाम क्यों हैं बेस्ट​

बादाम को सुपरफूड माना जाता है, लेकिन गर्मियों में इसे सीधे खाने के बजाय रातभर भिगोकर खाना बेहतर होता है। भीगे बादाम शरीर में ज्यादा गर्मी नहीं बढ़ाते और पाचन भी आसान बनाते हैं।

Credit: Canva

​किशमिश और मुनक्का देंगे ठंडक​

गर्मी में किशमिश और मुनक्का पानी में भिगोकर खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और कमजोरी दूर होती है। आयरन और फाइबर से भरपूर होने की वजह से ये पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।

Credit: Canva

​अंजीर रखे पेट को हल्का​

अंजीर गर्मियों में खाने के लिए बेहतरीन ड्राई फ्रूट माना जाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे कब्ज और पेट भारी होने की समस्या कम होती है।

Credit: Canva

​खजूर से मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी​

बहुत से लोग मानते हैं कि खजूर सिर्फ सर्दियों में खाना चाहिए, लेकिन सीमित मात्रा में गर्मियों में भी यह फायदा देता है। खासकर कमजोरी या थकान होने पर 1-2 भीगे खजूर तुरंत एनर्जी देते हैं।

Credit: Canva

You may also like

ब्यूटी क्वीन लगेंगी आपकी मम्मी, बस मदर्स...
आकाश अंबानी की साली का मेट गाला में जलवा...

​पिस्ता और अखरोट कैसे खाएं​

पिस्ता और अखरोट पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन गर्मियों में इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। इन्हें भिगोकर खाने से इनकी तासीर संतुलित रहती है और शरीर पर ज्यादा गर्म असर नहीं पड़ता।

Credit: Canva

​ड्राई फ्रूट्स खाने का सही समय​

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स सुबह या दिन के समय खाना सबसे अच्छा माना जाता है। रात में ज्यादा मात्रा में मेवे खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है। सुबह भीगे हुए मेवे खाने से शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती रहती है।

Credit: Canva

​बिना भिगोए मेवे खाना सही है​

गर्मी में सूखे मेवे सीधे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स मेवों को रातभर पानी में भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। इससे उनका नेचर हल्का हो जाता है और वे आसानी से पच जाते हैं।

Credit: Canva

​कितनी मात्रा में खाएं ड्राई फ्रूट्स​

ड्राई फ्रूट्स हेल्दी जरूर होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा नुकसान भी पहुंचाती है। गर्मियों में रोजाना 4-5 बादाम, 5-7 किशमिश, 1-2 अंजीर और 1-2 खजूर पर्याप्त माने जाते हैं।

Credit: Canva

​गर्मियों में ऐसे रखें शरीर ठंडा​

हमेशा भीगे हुए मेवे खाएं, खूब पानी पिएं और हल्की डाइट रखें। छोटी-छोटी आदतें गर्मियों में आपकी सेहत को बेहतर बनाए रख सकती हैं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ब्यूटी क्वीन लगेंगी आपकी मम्मी, बस मदर्स डे पर गिफ्ट कर दें ये ट्रेंडी Handbags

ऐसी और स्टोरीज देखें