राहा के पापा से लेकर इंडस्ट्री के ये हैंडसम डैड्स मनाएंगे अपना पहला Father's Day

Jun 17, 2023

अवनि बागरोला

​ज़ैद दरबार​

गौहर और ज़ैद दरबार के घर महीने भर पहले ही नन्हें शहज़ादे ज़ेहान का जन्म हुआ है। ज़ैद के लिए ये पहला फादर्स डे है।

Credit: Instagram

​गुरमीत चौधरी​

गुरमीत और देबिना के घर प्यारी सी दो बेटियां हैं, छोटी बेटी दिविशा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था। और ये उनका पापा गुरु के साथ पहला फादर्स डे है।

Credit: Instagram

फादर्स डे 2023 के लिए केक रेसिपी

​करण सिंह ग्रोवर​

बिपाशा और करण के घर इसी साल नन्ही परी 'देवी' का आगमन हुआ है। करण और देवी का ये पहला पापा डे है।

Credit: Instagram

​आकाश अंबानी​

आकाश अंबानी के यहां 1 जून को नन्ही गुड़िया वेदा ने जन्म लिया है। वेदा पापा के साथ अपना पहला फादर्स डे मनाएंगी। आकाश का एक बड़ा बेटा पृथ्वी भी है।

Credit: Instagram

You may also like

भारत के इस शहर में बनती है दुनिया की सबस...
फादर्स डे को बनाएं यादगार, अपने पापा के ...

​आनंद आहूजा​

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के लिए ये पहला और यादगार फादर्स डे रहेगा। कपूर-आहूजा परिवार में पिछले साल नन्हे से वायू का आगमन हुआ था।

Credit: Instagram

​धीरज धूपर​

टीवी के मशहूर अभिनेता धीरज धूपर और विन्नी के आंगन में नन्हें ज़ैन का आगमन हुआ है। धीरज का भी ये पहला फादर्स डे है।

Credit: Instagram

​निकितिन धीर​

टीवी और हिंदी-तमिल फिल्मों में बेहतरीन काम करने वाले निकितिन धीर के घर नन्ही बेबी गर्ल देविका का आगमन हुआ है।

Credit: Instagram

​शोएब इब्राहिम​

टीवी के मशहूर कपल दीपिका और शोएब के घर अब किसी भी वक्त नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। ऐसे में ये शोएब के लिए भी पहला फादर्स डे ही है।

Credit: Instagram

​गौतम रोडे​

गौतम रोडे और पंखुरी अवस्थी भी ट्विन्स के साथ प्रेगनेंट हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत के इस शहर में बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, एक चपाती में खा लेगा पूरा गांव

ऐसी और स्टोरीज देखें