Jul 08, 2025
Credit: iStock
लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से दही जमा सकते हैं।
Credit: iStock
गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें। इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है, जिससे दही ज्यादा गाढ़ा बनता है।
Credit: iStock
दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक वह 1/3 या 1/4 कम न हो जाए। आप चाहें तो इसमें थोड़ा मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं ताकि दूध और गाढ़ा हो जाए।
Credit: iStock
दूध को उबालने के बाद, उसे पूरी तरह से ठंडा न होने दें। जब यह हल्का गुनगुना रह जाए, तभी इसमें जामन डालें। बहुत गर्म दूध दही को खट्टा कर देगा और बहुत ठंडा दूध दही को जमने नहीं देगा।
Credit: iStock
1 लीटर दूध में 1 से 2 चम्मच जामन डालें। जामन को सिर्फ ऊपर से न डालें, बल्कि इसे दूध में अच्छी तरह से फेंट लें ताकि यह पूरे दूध में मिल जाए। कुछ लोग बर्तन के चारों तरफ और बीच में अलग-अलग जगहों पर थोड़ा-थोड़ा जामन डालते हैं।
Credit: iStock
मानसून में हवा में नमी अधिक होती है और तापमान कम होता है, इसलिए दही को जमने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में दही को किसी गर्म और बंद जगह पर रखें।
Credit: iStock
अगर संभव हो, तो दही जमाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से इसका स्वाद बहुत अच्छा आता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स