Dec 11, 2024

सर्दी में रोज खाएं ये भूरे लड्डू, शरीर में भर जाएगी काले घोड़े की ताकत

Ritu raj

​शरीर को गर्म रखने वाली चीजें​

ठंड के मौसम में ऐसी चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है जो शरीर को गर्म रखने के साथ साथ ताकत दे।

Credit: iStock

​गोंद के लड्डू​

ऐसे में सर्दियां आते ही दादी-नानी गोंद के लड्डू बनाने लगती हैं।

Credit: iStock

​फायदेमंद​

गोंद के लड्डू सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। गोंद से शरीर को अंदर से ताकत मिलती है। यहां हम आपको गोंद का लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Credit: iStock

​गोंद के लड्डू बनाने के लिए सामग्री​

खाने का गोंद – 1 कप, आटा – डेढ़ कप, देसी घी – 1 कप, पिसी चीनी – 1 कप, काजू कटे – 50 ग्राम, बादाम कटे – 50 ग्राम, पिस्ता कटे – 50 ग्राम, तरबूज के बीज – 50 ग्राम।

Credit: iStock

You may also like

हिंदू बेबी गर्ल के लिए यूनिक हैं ये देवि...
​दादी-नानी के ज़माने वाली शॉल ओढ़ मोदी ज...

​गोंद के लड्डू बनाने की विधि​

गोंद के लड्डू बनाने के लिए एक कड़ाही में घी गर्म कर लें। उसमें खाने का गोंद डालकर मीडियम आंच पर फ्राई करें। जब गोंद का कलर गोल्डन ब्राउन हो जाए उसके बाद गैस बंद कर दें और इसे किसी बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Credit: iStock

​दरदरा पीस लें​

ठंडा होने के बाद गोंद को कूट लें या फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में घी को दोबारा गर्म करें और उसमें आटा डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।

Credit: iStock

​मिलाएं चीनी​

आटे का रंग जब हल्का भूरा होने लगे तो उसमें गोंद, काजू, तरबूज के बीज, पिस्ता और बादाम डाल दें और अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें। अब आटा और गोंद के इस मिश्रण में पिसी चीनी को मिला दें।

Credit: iStock

​काले घोड़े जैसी ताकत​

फिर इससे लडडू बनाएं और सर्दियों में काले घोड़े जैसी ताकत के लिए खाएं।

Credit: iStock

​हड्डियों के लिए ​

गोंद के लड्डू का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। ये कैल्शियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो हड्डियों में नई जान भरता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हिंदू बेबी गर्ल के लिए यूनिक हैं ये देवियों के नाम.. देखें क्यूट Baby Girl Names

ऐसी और स्टोरीज देखें