Jul 06, 2025
ब्रेड के स्लाइस में आलू की मसालेदार स्टफिंग भरें, बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में तलें। यह बारिश के मौसम में चाय के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
Credit: canva
उबले आलू, मटर और मसाले की स्टफिंग ब्रेड में भरें, रोल बनाकर डीप फ्राई करें। इसे टोमैटो सॉस के साथ परोसें।
Credit: canva
ब्रेड में हरी चटनी, खीरा, टमाटर, उबले आलू या पनीर भरें और ग्रिल या तवे पर सेंकें। यह टिफिन के लिए परफेक्ट है।
Credit: canva
ब्रेड स्लाइस पर सॉस, सब्ज़ियाँ, चीज़ डालें और तवे या ओवन में सेंकें। बच्चों को यह रेसिपी बहुत पसंद आती है।
Credit: canva
ब्रेड को बेसन, प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च के घोल में डुबोकर तवे पर सेंकें। यह चीले जैसा लगता है लेकिन ब्रेड का ट्विस्ट होता है।
Credit: canva
ब्रेड के टुकड़ों को दूध, चीनी, ड्रायफ्रूट्स के साथ उबालें और स्वादिष्ट मीठी खीर बनाएं। यह खास मौकों पर बनाया जा सकता है।
Credit: canva
ब्रेड के टुकड़ों को प्याज़, टमाटर, करी पत्ता और हल्के मसालों के साथ भूने। यह झटपट बनने वाला हेल्दी नाश्ता है।
Credit: canva
ब्रेड के टुकड़ों में उबले आलू, धनिया, मसाले मिलाकर टिक्की बना लें और तवे पर सेंकें। यह कुरकुरी और हेल्दी स्नैक है।
Credit: canva
ब्रेड के बॉल्स बनाकर तला जाए, फिर इन्हें चाइनीज़ सॉस में पकाया जाए। यह एक फ्यूज़न रेसिपी है जो इंडो-चाइनीज़ स्वाद देती है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स