Jan 15, 2025
दीया मिर्जा इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से फैंस के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है।
Credit: Instagram
दीया अपने क्लासी और एलिगेंट स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
दीया फैशनिस्टा हैं। इंडियन वियर में एक्ट्रेस काफी एलिगेंट और क्लासी लगती हैं।
दीया के पास साड़ियों का रॉयल कलेक्शन है। ऐसे में उनके लुक्स को कॉपी कर आप भी पार्टी की शान बन सकती हैं।
दीया ने पिस्ता ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी है। वहीं ग्रीन मोतियों वाले ईयररिंग्स और कर्ली हेयर के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है।
रेड कलर की साड़ी में दीया का स्टाइल देखते ही बन रहा है। कान में झुमके और खुले बाल उनकी खबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
ब्लैक कलर की साड़ी में दीया का क्लासी लुक देखते ही बन रहा है। रिसेप्शन पार्टी की शान बनने के लिए आप इस तरह की साड़ी को ड्रेप कर सकती हैं।
ब्राइट येलो कलर की साड़ी में दीया बला की खूबसूरत लग रही हैं। हैवी ज्वैलरी के साथ उन्होंने इस लुक को स्टाइलअप किया है।
दीया भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं और उन्हें विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स