Mar 28, 2024
महिलाएं अपने शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग कराती हैं। लेकिन इस प्रोसेस को पार्लर में कराने पर काफी ज्यादा खर्च आता है।
Credit: canva
ऐसे में कई सारी महिलाएं घर पर खुद ही वैक्सिंग कर लेती हैं। हालांकि, अगर इसे सावधानी से नहीं किया जाए तो स्किन को नुकसान पहुंचता है और स्किन जल जाती है या फिर रैशस हो जाते हैं।
Credit: canva
वैक्सिंग से पहले अपनी स्किन को मॉइश्चराइज नहीं करना चाहिए। गलती से भी जिस बॉडी पार्ट पर वैक्सिंग करनी है, वहां कोई क्रीम, मॉइश्चराइजर या तेल न लगाएं।
Credit: canva
अगर आप घर पर वैक्सिंग कर रही हैं तो आपको वैक्स गर्म होने के टैंपरेचर का पूरा ध्यान रखना होगा। अगर वैक्स ठंडी हो तो स्किन से बाल नहीं निकलेंगे और दर्द भी ज्यादा होगा।
Credit: canva
वहीं, अगर आपको टैंपरेचर का अंदाजा नहीं है और वैक्स ज्यादा गर्म है तो स्किन जल सकती है, जिसके बाद आप कई दिनों तक उस हिस्से में वैक्स नहीं लगा पाएंगी।
Credit: canva
घर पर वैक्स करते हुए ध्यान रखें कि वैक्स की हमेशा पतली लेयर ही लगाएं। इससे सारे बाल अच्छे से निकल जाते हैं और दर्द भी नहीं होता है।
Credit: canva
वैक्स को लगाने के बाद बिना अच्छे से सूखे हुए इसे न हटाएं, नहीं तो स्किन में जलन होगी। इसके अलावा आपको वैक्सिंग स्ट्रिप को भी ज्यादा तेज नहीं खींचना है।
Credit: canva
अगर आप घर पर वैक्सिंग कर रही हैं और आपसे किसी हिस्से के बाल नहीं निकल रहे हैं तो उस जगह पर बार-बार वैक्स न लगाएं।
Credit: canva
प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सिंग कराने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर शरीर के किसी भी हिस्से में खुले घाव हैं तो वहां वैक्स न लगाएं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स