Sep 04, 2025
कपड़े धोने के बाद उन्हें वॉशिंग मशीन में एक बार और स्पिन साइकिल पर चलाएं। इससे कपड़ों से ज़्यादातर पानी निकल जाएगा और वो जल्दी सूखेंगे।
Credit: iStock
कपड़ों को हैंगर पर लटकाकर सुखाने से उनके बीच हवा का सर्कुलेशन बना रहता है। इससे कपड़े जल्दी और आसानी से सूख जाते हैं।
Credit: iStock
कपड़ों को सुखाने के लिए उन्हें पंखे के नीचे या उसके सामने रखें। पंखे की हवा कपड़ों से नमी को हटाती है, जिससे वे जल्दी सूख जाते हैं।
Credit: iStock
कपड़ों को सुखाने के लिए फैलाकर डालें और उनके बीच थोड़ी दूरी रखें। इससे हवा आसानी से आर-पार हो पाती है।
Credit: iStock
जींस, तौलिये और मोटे कपड़ों को बाकी कपड़ों से अलग करके सुखाएं, क्योंकि इन्हें सूखने में ज़्यादा समय लगता है।
Credit: iStock
अगर आपके पास हीटर या ब्लोअर है, तो आप इसका इस्तेमाल कपड़े सुखाने के लिए कर सकते हैं। कपड़ों को हीटर से थोड़ी दूरी पर रखें ताकि वे जलें नहीं।
Credit: iStock
कपड़ों को धोने के बाद उन्हें थोड़ा सुखाने के लिए प्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। गीले कपड़ों पर सीधे प्रेस न चलाएं, इससे कपड़े खराब हो सकते हैं। पहले कपड़े को एक सूखे तौलिये में लपेट लें और फिर उसे इस्त्री करें।
Credit: iStock
गीले कपड़ों को सुखाने के लिए आप उनके बीच अखबार रख सकते हैं। अखबार नमी को सोख लेता है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं।
Credit: iStock
मोजे, रुमाल और अंडरगारमेंट्स जैसे छोटे कपड़ों को पहले सुखाएं। ये जल्दी सूख जाते हैं और बाकी कपड़ों के लिए जगह बन जाती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स