ढलती उम्र में भर देगा जवानी का जोश, घर पर आसानी से बनाएं ये आयुर्वेदिक टॉनिक

Medha Chawla

Dec 18, 2024

​च्यवनप्राश​

च्यवनप्राश एक प्राचीन आयुर्वेदिक टॉनिक है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और ठंड के कड़कते मौसम में शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

Credit: Canva

​बनाने की विधि​

बाजार से केमिकल युक्त च्यवनप्राश लाने की जगह आप घर बैठे ही इसे सरलता से तैयार कर सर्दियों में खा सकते हैं। चलिए इसकी विधि को जानते हैं।

Credit: Canva

​सामग्री​

च्यवनप्राश के लिए आंवला - 1 किलो, देसी घी - 200 ग्राम, शहद - 250 ग्राम, गुड़ - 500 ग्राम, काली मिर्च - 10, दालचीनी - 2 टुकड़े, इलायची - 6, सोंठ पाउडर - 1 चम्मच और तुलसी के पत्ते लें।

Credit: Canva

​आंवले को प्रेशर कुक करें​

आंवलों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इन्हें प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक पकाएं, ताकि ये बढ़िया नरम हो जाएं।

Credit: Canva

You may also like

कौन है पूरे देश को पानी पिलाने वाली ये ल...
​सुबह उठते ही ये सफेद लकड़ी खा लेते हैं ...

​पल्प निकालें​

पके हुए आंवलों में से बीज अलग करके गूदा निकाल लें और मिक्सर में गूदे को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

Credit: Canva

​मसाले तैयार करें ​

काली मिर्च, दालचीनी, और इलायची को पीसकर महीन पाउडर बना लें। अब इस मसालें में सोंठ को मिला लें।

Credit: Canva

​आंवला को पकाएं​

एक कड़ाही में देसी घी गरम करें और उसमें आंवले का पेस्ट डालें। इसे धीमी आंच पर भूनें, जब तक पेस्ट गोल्डन ब्राउन न हो जाए और घी के साथ अपनी खुशबू न छोड़े।

Credit: Canva

​गुड़ मिलाएं​

पेस्ट भुनने के बाद इसमें गुड़ को बारीक तोड़कर मिलाएं। इसे अच्छी तरह से धीमी आंच पर पकने दें, जब तक गुड़ पूरी तरह से पिघल न जाए।

Credit: Canva

​मसाले और तुलसी मिलाएं​

अब इसमें तैयार किए गए मसाले और तुलसी के कुछ पत्ते डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और कुछ देर तक पकने दें।

Credit: Canva

​शहद मिलाएं​

बने हुए मिक्सचर को आंच से उतारकर ठंडा होने दें। थोड़ी देर बार इसमें शहद मिलाएं। ध्यान दें कि शहद को गर्म मिश्रण पर न डालें।

Credit: Canva

​स्टोर करें ​

आपका च्यवनप्राश अब तैयार है, इसे स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें और रोज 1-2 चम्मच पूरे परिवार को खिलाएं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कौन है पूरे देश को पानी पिलाने वाली ये लड़की, सुंदरता में ऐश्वर्या आलिया से नहीं कम

ऐसी और स्टोरीज देखें