Jul 28, 2025
लौंग की तेज गंध घुन को भगा देती है। इसके लिए एक मुट्ठी लौंग को कपड़े में बांधकर चावल के डिब्बे में रख दें। इससे घुन निकल जाएंगे।
Credit: iStock
बिना छिला हुआ साबुत लहसुन चावल के कंटेनर में रखने से घुन दूर रहते हैं।
Credit: iStock
8-10 माचिस की तीलियों को रबर बैंड से बांधकर चावल के डिब्बे में अंदर की तरफ रखने से भी घुन नहीं लगते।
Credit: iStock
सूखी नीम की पत्तियां घुन और अन्य कीड़ों के खिलाफ एक नेचुरल प्रतिरोधक की तरह काम करती है। चावल के डिब्बे में सूखी नीम की पत्तियां डालने से घुन से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इसकी तेज गंध से कीड़े दूर भागते हैं।
Credit: iStock
तेज पत्ते की महक भी कीड़ों को दूर भगाती है। इसके लिए चावल के डिब्बे में कुछ तेज पत्ते डालकर रख दें।
Credit: iStock
चावल के कंटेनर में 8-10 सूखी लाल मिर्च या कुछ साबुत काली मिर्च डालने से कीड़ों का असर कम होता है।
Credit: iStock
चावल के कंटेनर में हल्दी के 3-4 साबुत टुकड़े रखने से भी कीड़ों को दूर रखने में मदद मिलती है।
Credit: iStock
चावल से घुन हटाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हींग को एक छोटे कपड़े में लपेटकर चावल के डिब्बों में रखें।
Credit: iStock
ताजे अदरक के टुकड़े भी घुन को भगाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए अदरक के टुकड़े को चावल के डिब्बे में डालकर रखें।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स