मेधा चावला
Jun 05, 2023
चांदनी चौक दिल्ली के पुराने बाजारों में से है। यहां कपड़ों से लेकर तमाम वैराइटी का सामान मिलता है। यह बड़े थोक बाजारों में से एक है।
Credit: iStock
चांदनी चौक को 17वीं शताब्दी में बनवाया गया था। उस समय इसमें 1560 दुकानें बनाई गई थीं।
Credit: iStock
चांदनी चौक का निर्माण 1650 में शाहजहां ने करवाया था। इसका डिजाइन मुगल बादशाह की बेटी जहांआरा ने तैयार किया था।
Credit: iStock
नई राजधानी शाहजहानाबाद की स्थापना के समय शाहजहां ने यमुना नदी के पास लाल किले को बनवाया था। तभी चौकोर आकृति का चांदनी चौक भी स्थापित किया।
Credit: iStock
इसके बीच में एक ताल था, जहां से चांद की रोशनी चमकती थी। इसी वजह से इसे चांदनी चौक का नाम मिला। वहीं नहरों के जरिए बाजार को अलग अलग हिस्सों में बांटा गया था।
Credit: iStock
चांदनी चौक की सड़क के पास ये तीन मुख्य बाजार हैं - उर्दू बाजार, जोहरी बाजार और फतेहपुरी बाजार।
Credit: iStock
देश की प्रसिद्ध जामा मस्जिद को भी सन 1650 में ही बनवाया था। वहीं फतेहपुरी मस्जिद को शाहजहां की फतेहपुरी बेगम ने बनवाया था।
Credit: iStock
चांदनी चौक न सिर्फ शॉपिंग के लिए बल्कि फूड के लिए भी पॉपुलर है। यहां कई दुकानें 100 साल से भी पुरानी हैं।
Credit: iStock
पुरानी दिल्ली के तौर पर चांदनी चौक को कई फिल्मों में दर्शाया गया है। कई टीवी शोज की कहानियां भी इसके आसपास बुनी गई हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स