Apr 03, 2025
By: Avni Bagrolaघिबली वर्ल्ड में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दूल्हा दुल्हन बन इतने ज्यादा प्यारे लगेंगे। लाल साड़ी, आलता तो कंट्रास्ट ग्रीन ज्वेलरी में सोनाक्षी घिबली में भी हसीन लग रही हैं।
Credit: Instagram
रणबीर और आलिया की शादी की फोटोज खूब वायरल हुई हैं। गोल्डन ऑफ वाइट साड़ी में आलिया तो शेरवानी में रणबीर बेहद शानदार लगे थे। वैसे ही घिबली फोटो में भी दोनों बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रहे हैं।
Credit: Instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये घिबली वेडिंग फोटो बहुत ही ज्यादा प्यारा है। जरूर ही दोनों इस फोटो में कार्टून फिल्म के कपल लग रहे हैं।
Credit: Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी घिबली वर्ल्ड में बेहतरीन वेडिंग कपल लग रहे हैं। लाल लहंगे में प्रियंका का रूप खूब निखर कर आ रहा है।
Credit: Instagram
विक्की कौशल और कैटरीना का घिबली आर्ट में शादी का फोटो भी शानदार लग रहा है।
Credit: Instagram
दीपिका और रणवीर की शादी वाला ये फोटो सबसे ज्यादा ही क्यूट है। रणवीर की जोरदार हंसी तो दीपिका का श्रृंगार हर लुक में दिल जीतने वाला है।
Credit: Instagram
राघव चड्ढा और परीणीति चोपड़ा की शादी की फोटोज तो घिबली में एकदम ही रियल लग रही हैं। पत्नी को चूमते राघव बेहद प्यारे और ड्रीमी लग रहे हैं। वहीं परी की ज्वेलरी और लहंगा भी खूब उभरकर आ रहा है।
Credit: Instagram
यामी गौतम और आदित्य धर की ट्रेडिशनल पहाड़ी शादी का ये फोटो भी बहुत ही प्यारा है। लाल साड़ी में यामी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।
Credit: Instagram
सिद्दार्थ और कियारा की शादी का हाथ जोड़ने वाला ये पोज दुनिया भर में मशहूर रहा है। घिबली आर्ट के साथ भी ये वाली फोटो बेहद परफेक्ट लग रही है। गुलाबी लहंगा, ज्वेलरी तो मेहंदी का लुक भी अपने आप में खास है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स